{"_id":"6a0ffd47df0769c60802045b","slug":"hemkund-sahib-yatra-2026-first-batch-departs-from-govindghat-portals-will-open-tomorrow-may-23-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के द्वार खुले, गोविंदघाट से पहला जत्था रवाना, कल खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के द्वार खुले, गोविंदघाट से पहला जत्था रवाना, कल खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 22 May 2026 01:02 PM IST
विज्ञापन
सार
हेमकुंड साहिब के कपाट कल 23 मई को खुलेंगे। इससे पहले आज लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।
लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के द्वार खुले
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के द्वार आज विधि विधान के साथ 11.15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिये खोल दिए गए हैं। पूलना के ग्रामीणों के द्वारा मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करने के बाद भगवान लक्ष्मण को भोग लगाया। वहीं गोविंदघाट से पहला जत्था पंच प्यारों की अगुवाई में साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होगा और शनिवार को हेमकुंड साहिब के कपाट खोल दिए जाएंगे।
23 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुलेंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। बुधवार को ऋषिकेश से चला जत्था बृहस्पतिवार को गोविंदघाट पहुंचा। हेमकुंड साहिब के कपाट खोलने को लेकर गोविंदघाट और हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे को फूलों से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद
सेना के जवान पहले ही आस्था पथ से बर्फ हटाकर मार्ग सुचारु कर चुके हैं। बुधवार को ऋषिकेश से श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना किया गया। पहले दिन जत्था श्रीनगर पहुंचा और बृहस्पतिवार को गोविंदघाट पहुंच गया। शुक्रवार सुबह अरदास के बाद जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ।
Trending Videos
रात्रि विश्राम घांघरिया में करने के बाद जत्था 23 को सुबह हेमकुंड साहिब पहुंचेगा और हेमकुंड के कपाट खोल दिए जाएंगे। गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
ये भी पढे़ं...Rishikesh: प्रतिबंधित घाट पर फोटो खींचते समय गंगा में बहे दो युवक, सर्च अभियान जारी, घूमने आए थे चार दोस्त
पहले दिन तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। कुछ श्रद्धालु गोविंदघाट पहुंच चुके हैं। श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार बना हुआ है।