{"_id":"6a0fe2b3bc87cde0be08e45a","slug":"two-youths-swept-away-in-ganges-while-taking-photos-at-restricted-ghat-rishikesh-four-friends-come-together-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: प्रतिबंधित घाट पर फोटो खींचते समय गंगा में बहे दो युवक, सर्च अभियान जारी, घूमने आए थे चार दोस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: प्रतिबंधित घाट पर फोटो खींचते समय गंगा में बहे दो युवक, सर्च अभियान जारी, घूमने आए थे चार दोस्त
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 22 May 2026 10:33 AM IST
विज्ञापन
सार
ऋषिकेश लक्ष्मणझूला क्षेत्र के पास प्रतिबंधित घाट पर दो युवक हादसे का शिकार हो गए। फोटो खींचने के दौरान संतुलन बिगड़ने से युवक गंगा में बह गए।
युवकों की तलाश में रेस्क्यू
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
ऋषिकेश के थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में प्रतिबंधित घाट पर फोटो खींचते समय दो युवक गंगा में बह गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। साथ मौजूद दोस्तों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों नदी में डूब गए।
मिली जानकारी के अनुसार डबल ट्रिपल बीच के पास घूमने आए चार दोस्तों में से दो युवक गंगा नदी के तेज बहाव में बह गए। दोनों युवक नदी किनारे फोटो खींच रहे थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे तेज धारा की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना 21 मई की शाम की है। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम ने आज सुबह से डीप डाइवरों और रेस्क्यू उपकरणों की मदद से सर्च अभियान शुरू कर दिया है। घटना स्थल प्रतिबंधित घाट क्षेत्र बताया जा रहा है।
Trending Videos
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: कांग्रेस नेता हरक सिंह बोले-पार्टी जहां से कहेगी वहीं से लडूंगा चुनाव, दस दिन में तय हो जाएगी सीट
डूबने वाले युवकों की पहचान मोहम्मद फैज़ान (25 वर्ष) पुत्र अली अब्बास और मोहम्मद कैफ (19 वर्ष) पुत्र नसीम अख्तर निवासी नौगावां सादात, अमरोहा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।एसडीआरएफ ने लोगों से अपील की है कि प्रतिबंधित और असुरक्षित घाटों पर न जाएं तथा नदी किनारे पूरी सावधानी बरतें।