सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Harak Singh Rawat said I will contest election from wherever party directs me Congress Uttarakhand politics

Uttarakhand: कांग्रेस नेता हरक सिंह बोले-पार्टी जहां से कहेगी वहीं से लडूंगा चुनाव, दस दिन में तय हो जाएगी सीट

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 22 May 2026 10:17 AM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने कहा कि पार्टी सहसपुर, धर्मपुर व कोटद्वार से चुनाव लड़ने के लिए कहेगी तो लडूंगा। सीट दस दिन में तय हो जाएगी।

Harak Singh Rawat said I will contest election from wherever party directs me Congress Uttarakhand politics
कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि 2027 में पार्टी जहां से कहेगी, वहीं से चुनाव लडूंगा। चुनाव लड़ने के लिए पार्टी नेताओं से बातचीत चल रही है। 10 दिन के भीतर सीट तय हो जाएगी। हालांकि सभी सीटों पर अपनी तैयारी कर रहे हैं।

Trending Videos

बृहस्पतिवार को कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत में हरक सिंह रावत ने कहा कि पूरी ताकत के साथ विधानसभा का चुनाव लडूंगा। टिकट पार्टी को तय करना है उन्हें किस सीट से चुनाव लड़ना है। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह से बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा, मेरे चुनाव लड़ने से पार्टी को कहां से फायदा व मजबूती मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: प्रचंड गर्मी के बीच राहत की खबर; तीन दिन बाद गिरेगा पारा, आज तेज हवाओं का येलो अलर्ट
विज्ञापन


इस पर जल्द ही निर्णय तक पहुंचेंगे। पार्टी जहां कहेगी, वहीं से चुनाव लडूंगा। यदि पार्टी कहेगी की देहरादून में सहसपुर, धर्मपुर या फिर कोटद्वार से चुनाव लड़ना है तो वह तैयार हैं। उत्तराखंड दौरे पर प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने भी कहा कि कहां से चुनाव लड़ना चाहते हैं, जल्द ही तय करो। रावत ने कई लोग केदारनाथ, टिहरी, कोटद्वार से चुनाव लड़ने को कह रहे हैं। लेकिन टिकट पार्टी को तय करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed