Uttarakhand: प्रदेश में बिजली की मांग तीन साल पुराने रिकॉर्ड की ओर, यूपीसीएल की आपूर्ति पर आया अतिरिक्त भार
प्रदेश में बिजली की मांग पुराने रिकॉर्ड तोड़ रही है। बिजली की मांग भी चिंताएं बढ़ा रही हैं। एक मई को मांग चार करोड़ यूनिट थी जो कि अब करीब छह करोड़ यूनिट पर पहुंच गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में बिजली की मांग तीन साल पुराने रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है। इस साल गर्मी के सालाना लोड के साथ ही इंडक्शन की वजह से भी करीब 100 मेगावाट का अतिरिक्त भार यूपीसीएल की आपूर्ति पर आ गया है।
जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, बिजली की मांग भी चिंताएं बढ़ा रही हैं। एक मई को मांग चार करोड़ यूनिट थी जो कि अब करीब छह करोड़ यूनिट पर पहुंच गई है। तीन साल पहले प्रदेश में बिजली की मांग 6.6 करोड़ यूनिट तक पहुंची थी। लिहाजा, इस साल भी यूपीसीएल प्रबंधन इस रिकॉर्ड तक पहुंचने के आसार के मद्देनजर इंतजाम करने में जुटा है।
यूपीसीएल के एमडी जीएस बुदियाल ने बताया कि फिलहाल तक की मांग के हिसाब से उपलब्धता पूरी है। कहीं भी घोषित या अघोषित कटौती नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि आगामी मांग के मद्देनजर हमने अप्रैल में ही तैयारी पूरी कर ली थी। काशीपुर स्थित गैस आधारित ऊर्जा परियोजना गामा से भी करीब 75 मेगावाट बिजली जल्द मिलनी शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके बावजूद जो भी मांग बढ़ेगी, उस हिसाब से बाजार से बिजली ली जाएगी।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश के जंगलों में बाघ व तेंदुआ सुरक्षित नहीं, तीन साल में 345 की मौत, जहर देकर पहले भी मारे गए
निदेशक परिचालन रख रहे लाइव नजर
निदेशक परिचालन एमआर आर्य ने अपने कंप्यूटर स्क्रीन पर यूपीसीएल की बिजली आपूर्ति का लाइव प्रसारण चला रखा है। वे दिनभर उपलब्ध बिजली, घटती-बढ़ती मांग पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि निगम के इस सॉफ्टवेयर में केंद्रीय पूल और राज्य पूल, सोलर की पूरी बिजली की जानकारी हर 15 मिनट में अपडेट होती है।