सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Electricity demand in Uttarakhand is heading towards a three-year old record

Uttarakhand: प्रदेश में बिजली की मांग तीन साल पुराने रिकॉर्ड की ओर, यूपीसीएल की आपूर्ति पर आया अतिरिक्त भार

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 22 May 2026 08:24 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश में बिजली की मांग पुराने रिकॉर्ड तोड़ रही है। बिजली की मांग भी चिंताएं बढ़ा रही हैं। एक मई को मांग चार करोड़ यूनिट थी जो कि अब करीब छह करोड़ यूनिट पर पहुंच गई है।

Electricity demand in Uttarakhand is heading towards a three-year old record
electricity - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश में बिजली की मांग तीन साल पुराने रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है। इस साल गर्मी के सालाना लोड के साथ ही इंडक्शन की वजह से भी करीब 100 मेगावाट का अतिरिक्त भार यूपीसीएल की आपूर्ति पर आ गया है।

जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, बिजली की मांग भी चिंताएं बढ़ा रही हैं। एक मई को मांग चार करोड़ यूनिट थी जो कि अब करीब छह करोड़ यूनिट पर पहुंच गई है। तीन साल पहले प्रदेश में बिजली की मांग 6.6 करोड़ यूनिट तक पहुंची थी। लिहाजा, इस साल भी यूपीसीएल प्रबंधन इस रिकॉर्ड तक पहुंचने के आसार के मद्देनजर इंतजाम करने में जुटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीसीएल के एमडी जीएस बुदियाल ने बताया कि फिलहाल तक की मांग के हिसाब से उपलब्धता पूरी है। कहीं भी घोषित या अघोषित कटौती नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि आगामी मांग के मद्देनजर हमने अप्रैल में ही तैयारी पूरी कर ली थी। काशीपुर स्थित गैस आधारित ऊर्जा परियोजना गामा से भी करीब 75 मेगावाट बिजली जल्द मिलनी शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके बावजूद जो भी मांग बढ़ेगी, उस हिसाब से बाजार से बिजली ली जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश के जंगलों में बाघ व तेंदुआ सुरक्षित नहीं, तीन साल में 345 की मौत, जहर देकर पहले भी मारे गए

निदेशक परिचालन रख रहे लाइव नजर

निदेशक परिचालन एमआर आर्य ने अपने कंप्यूटर स्क्रीन पर यूपीसीएल की बिजली आपूर्ति का लाइव प्रसारण चला रखा है। वे दिनभर उपलब्ध बिजली, घटती-बढ़ती मांग पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि निगम के इस सॉफ्टवेयर में केंद्रीय पूल और राज्य पूल, सोलर की पूरी बिजली की जानकारी हर 15 मिनट में अपडेट होती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed