सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress high command did not appear serious about fraud in the name of tickets and positions Uttarakhand news

Uttarakhand: टिकट व पद के नाम पर ठगी में गंभीर नहीं दिखा हाईकमान, कांग्रेस पार्टी ने अपने स्तर पर नहीं की जांच

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 22 May 2026 08:09 AM IST
विज्ञापन
सार

टिकट व पद के नाम पर हाल ही में ठगी का मामला सामने आया था, लेकिन कांग्रेस हाईकमान इस पर गंभीर नजर नहीं आया।

Congress high command did not appear serious about fraud in the name of tickets and positions Uttarakhand news
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस ने राहुल गांधी के पीएस के नाम पर ठगी मामले को पार्टी ने गंभीरता से नहीं लिया। ठगी का यह मामला राष्ट्रीय नेतृत्व की छवि से जुड़ा होने के बावजूद हाईकमान ने पार्टी स्तर पर जांच कराने में गंभीरता नहीं दिखाई, जिससे ठगी मामले में सच्चाई पर्दे से बाहर नहीं निकल पाई।

तीन मई 2026 को महिला नेता भावना पांडे ने राजपुर थाने में 25 लाख रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद ही मामले का खुलासा हुआ कि ठग ने राहुल गांधी के पीएस बता कर पार्टी में बड़ा पद दिलाने के लिए 25 लाख रुपये ऐंठ लिए। ठग ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, डॉ. हरक सिंह रावत, प्रीतम सिंह समेत पार्टी के सभी बड़े नेताओं से संपर्क किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


ठग ने खुद को राहुल गांधी का पीएस कनिष्ठ सिंह बता, जिससे कांग्रेस नेताओं को आसानी से यकीन हो गया। ठग ने पार्टी में पद व आगामी चुनाव के लिए टिकट दिलाने के साथ प्रदेश अध्यक्ष को हटाने की बात कर पैसों की मांग रखी। ठगी मामले को कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने खिलाफ षड़यंत्र बताते हुए कहा था कि पूरे प्रकरण में हकीकत सामने आनी चाहिए। जो लोग ठगी का शिकार हुए उनकी आखिर मंशा क्या थी। बावजूद हाईकमान की ओर से इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जबकि ठगी प्रकरण राष्ट्रीय नेतृत्व की छवि से जुड़ा था।

विज्ञापन
Trending Videos

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश के जंगलों में बाघ व तेंदुआ सुरक्षित नहीं, तीन साल में 345 की मौत, जहर देकर पहले भी मारे गए

ठगी प्रकरण में पुलिस को हकीकत बाहर लानी चाहिए। जब पुलिस को ओर से मामले में पुख्ता तथ्य मिलेंगे तभी पार्टी अपने स्तर पर जांच करेगी। लेकिन पुलिस भी नाइंसाफी कर रही है। हाईकमान की ओर से इस मामले में पार्टी स्तर पर किसी तरह की कोई जांच नहीं कराई गई है।  -गणेश गोदियाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed