सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon-Delhi Expressway: Hazardous Rocks and Debris to be Removed from Cliff Work Scheduled from May 22 to June

दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे: चट्टान से हटेंगे खतरा बने पत्थर और मलबा, 22 मई से शुरू होगा काम, डायवर्जन प्लान जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 21 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
सार

एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान एनएचएआई ने पहाड़ी काटकर एलिवेटेड रोड का निर्माण किया है। एलिवेटेड रोड पहाड़ी क्षेत्र से गुजरती है। इस समय भी चार जगह बड़ी चट्टान हैं जो हादसे का कारण बन सकती हैं। इसलिए पत्थरों को हटाया जाएगा।

Doon-Delhi Expressway: Hazardous Rocks and Debris to be Removed from Cliff Work Scheduled from May 22 to June
देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड पर चट्टान से खतरा बने पत्थर और अतिरिक्त मलबे को हटाया जाएगा। इसके अलावा बड़ी चट्टान के हिस्से को भी हटाया जाएगा। इसके लिए 22 मई से आठ जून तक काम होगा।



एनएचएआई ने इसके लिए यातायात डायवर्जन प्लान भी जारी किया है। चट्टान से पत्थर गिरने के डर को देखते हुए एनएचएआई बारिश से पहले ये काम पूरा करेगा। अमर उजाला ने कई बार इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान एनएचएआई ने पहाड़ी काटकर एलिवेटेड रोड का निर्माण किया है। एलिवेटेड रोड पहाड़ी क्षेत्र से गुजरती है। इस समय भी चार जगह बड़ी चट्टान हैं जो हादसे का कारण बन सकती हैं। पत्थरों के गिरने की आशंका को देखते हुए एनएचएआई ने पहले संवेदनशील स्थानों पर स्टोन कैचर लगाए थे लेकिन वो पूरी तरह से मजबूत साबित नहीं हुए।
विज्ञापन
Trending Videos


इसे देखते हुए अब एनएनचआई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ढलान स्थिरीकरण कार्य करेगा। इसके लिए चट्टान से बड़े पत्थर और अतिरिक्त मलबा हटाकर चट्टान को पीछे किया जाएगा।

Tehri News: पलायन की मार झेल चुके मान्दरा गांव में होगा भव्य ग्रामोत्सव, फिर लौटने लगी रौनक, दिखने लगी चहल-पहल

इसके बाद ढलान की कटाई, मिट्टी को कॉम्पैक्ट और उसे कंक्रीट कर जाली या वनस्पतियों से सुरक्षित किया जाएगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक सौरभ सिंह ने बताया कि 22 अप्रैल से शुरू होकर काम आठ जून तक चलेगा।

मोहंड के पुराने मार्ग से भी गुजरेंगे वाहन

एलिवेटेड रोड पर काम के चलते एनएचएआई ने रूट भी डायवर्ट किया है। कुछ हिस्से तक दून की ओर से जाने वाले वाहन मोहंड के पुराने मार्ग से होकर निकाले जाएंगे। इसके अलावा दून की ओर आने वाले वाहनों को दूसरी लाइन से निकाला जाएगा। दिल्ली और सहारनपुर की ओर जाने वाले वाहनों को डाट काली टनल पार करने के बाद पुराने मार्ग से भेजा जाएगा। यहां से 1.3 किलोमीटर के बाद एलिवेटेड रोड से ही जाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed