सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand 38 000 BJP workers ready to face challenges in next elections state-level training will be held

Uttarakhand Bjp: अगले चुनाव में चुनौतियों से लड़ने को 38 हजार भाजपा कार्यकर्ता तैयार, होगा प्रशिक्षण

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 21 May 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत प्रदेशभर में दो माह से अधिक समय तक सांगठनिक स्तर के सभी मंडलों एवं जिलों में संपन्न प्रशिक्षण वर्गों के बाद पार्टी अब मोर्चों, प्रकोष्ठों एवं प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग भी शीघ्र आयोजित करने जा रही है।

Uttarakhand 38 000 BJP workers ready to face challenges in next elections state-level training will be held
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा ने अगले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 38 हजार कार्यकर्ताओं को तैयार कर दिया है। इनका मंडल, जिलास्तर तक का प्रशिक्षण पूरा हो गया है। अब मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रदेशस्तरीय कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा।

Trending Videos


भाजपा पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत प्रदेशभर में दो माह से अधिक समय तक सांगठनिक स्तर के सभी मंडलों एवं जिलों में संपन्न प्रशिक्षण वर्गों के बाद पार्टी अब मोर्चों, प्रकोष्ठों एवं प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग भी शीघ्र आयोजित करने जा रही है। प्रदेश महामंत्री और प्रशिक्षण अभियान के प्रदेश संयोजक कुंदन परिहार ने बताया कि पार्टी संविधान के अनुसार देशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके क्रम में पार्टी की उत्तराखंड इकाई ने तय समय अनुसार अपने सांगठनिक स्तर के सभी 304 मंडलों, 19 जिलों में प्रशिक्षण सत्र संपन्न कराए हैं। सात मार्च से 15 अप्रैल के बीच आयोजित मंडल स्तर के वर्गों में कुल 35,498 कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण पूरा किया है। इन एक दिवसीय वर्गों में सात सत्रों में वक्ताओं ने अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षण दिया। जिसमें मंडल से संबंधित मंत्री, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं सरकार में दायित्वधारी शामिल हुए।
विज्ञापन


Tehri News: पलायन की मार झेल चुके मान्दरा गांव में होगा भव्य ग्रामोत्सव, फिर लौटने लगी रौनक, दिखने लगी चहल-पहल

15 अप्रैल से 20 मई के बीच पार्टी के सभी 19 सांगठनिक जिलों में जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। जिसमें 3,244 कार्यकर्ताओं से 12 सत्रों में विभिन्न विषयों की विस्तार से जानकारी साझा की गई। इन दो दिवसीय वर्गों में एक रात्रि प्रवास अनिवार्य रूप से किया गया। प्रशिक्षणार्थियों में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष समेत जनपद से संबंधित मंत्री, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं सरकार में दायित्वधारी शामिल हुए।

परिहार ने बताया कि जल्द ही अभियान के शेष क्रम को भी पूरा किया जाएगा। जिसके तहत अगले चरण में मंडल, जिला एवं प्रदेश स्तर पर संयुक्त मोर्चों एवं प्रकोष्ठों का प्रशिक्षण वर्ग चलाया जाएगा। इसी तरह तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग के आयोजन के साथ उत्तराखंड में यह अभियान पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed