{"_id":"688c30f571bb56bf2106f257","slug":"four-hydropower-projects-shut-down-due-to-siltation-causing-disruption-in-power-generation-uttarakhand-news-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: लगातार बारिश...नदियों में गाद आने से चार जल विद्युत परियोजनाएं बंद, बिजली उत्पादन में बाधा पैदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: लगातार बारिश...नदियों में गाद आने से चार जल विद्युत परियोजनाएं बंद, बिजली उत्पादन में बाधा पैदा
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 01 Aug 2025 08:54 AM IST
विज्ञापन
सार
यूपीसीएल को चारों परियोजनाओं से कुल 679 मेगावाट बिजली मिलनी बंद हो गई। इसके बाद यूपीसीएल ने तत्काल अन्य माध्यमों से बिजली का इंतजाम किया।
electricity
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पहाड़ में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों की गाद बिजली उत्पादन में बाधा पैदा कर रही है। बुधवार-बृहस्पतिवार की रात नदियों में गाद आने से चार बिजली परियोजनाओं को रोकना पड़ा। इससे रात को अचानक बिजली किल्लत पैदा हुईं। हालांकि यूपीसीएल ने अन्य जगह से इंतजाम कर लिया।
Trending Videos
यूपीसीएल प्रबंधन के मुताबिक, बृहस्पतिवार की रात 12 बजे से दो बजे तक छिबरो और खोदरी प्रोजेक्ट बंद रहे। छिबरो से 200 मेगावाट और खोदरी से 90 मेगावाट बिजली मिलती है। इसी प्रकार धरासूं रात के 12 बजे से सुबह के 7:30 बजे तक और मनेरी में रात के 12 बजे से सुबह के 8:30 बजे तक बंद रहे। धरासूं से यूपीसीएल को 299 मेगावाट और मनेरी से 90 मेगावाट बिजली मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, दून समेत पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
रात को 12 बजे चारों परियोजनाओं से कुल 679 मेगावाट बिजली यूपीसीएल को मिलनी बंद हो गई। इसके बाद यूपीसीएल ने तत्काल अन्य माध्यमों से बिजली का इंतजाम किया। यूपीसीएल के निदेशक परियोजना अजय अग्रवाल का कहना है कि कहीं भी इस दौरान बिजली कटौती नहीं की गई। उन्होंने बताया कि कुछ नदियों में अचानक सिल्ट की मात्रा बढ़ने के बाद यूजेवीएनएल अपनी मशीनों को सुरक्षित रखने के मद्देनजर बंद कर देता है। सिल्ट की मात्रा घटने के साथ ही उत्पादन दोबारा शुरू कर दिया जाता है।