फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fraud worth crores involving land; Power of Attorney cancelled

Dehradun News: जमीन के नाम पर 2.12 करोड़ की ठगी, रजिस्ट्री से पहले मुख्तारनामा निरस्त

Fri, 14 Aug 2026 02:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Fraud worth crores involving land; Power of Attorney cancelled
मेहूंवाला में जमीन का सौदा कर 2.12 करोड़ रुपये से अधिक हड़पने की घटना सामने आई है। इस ठगी का शिकार कई लोग हुए हैं। पीड़ितों का आरोप है कि सहखातेदार की जमीन को अपनी बताकर पिता-पुत्र ने 2.20 करोड़ रुपये में सौदा किया। रकम का अधिकांश हिस्सा लेने के बाद रजिस्ट्री से मुकर गए। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मेहूंवाला माफी निवासी सलीम अहमद, आबिद अली, वसीम अहमद, नसीम अहमद और इन्फिनिटी वैलनेस इंडिया कंपनी के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता ऋषभ जैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2023 में उन्होंने मेहूंवाला में जमीन खरीदी थी।
विज्ञापन


इसी दौरान सहखातेदार कमरूद्दीन उर्फ नसरूद्दीन ने भी जमीन बेचने की बात कही। बातचीत के बाद सौदा 2.20 करोड़ सात हजार रुपये में तय हुआ। उन्होंने नकद, चेक और आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान किया। इसके अलावा 37 लाख रुपये से अधिक कीमत का एक प्लॉट भी दिया। इस तरह कुल 2.12 करोड़ 36 हजार रुपये का भुगतान किया गया। शेष 7.71 लाख रुपये बैनामे के समय देने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सितंबर 2024 में कमरूद्दीन ने जमीन की पावर ऑफ अटॉर्नी शिकायतकर्ताओं और एक अन्य व्यक्ति के नाम कर दी। रजिस्ट्री का समय आया तो नवंबर में उसने मुख्तारनामा निरस्त करा दिया। संपर्क करने पर उसने और उसके बेटे जमील अहमद ने रजिस्ट्री करने या रकम लौटाने से इन्कार कर दिया।


पीड़ितों ने धमकी देने का भी आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि कमरूद्दीन उर्फ नसरूद्दीन और जमील अहमद के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed