सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ganga Janmotsav Celebrated with Great Fervor in Gangotri Dham Pilgrims Can Now Seek Shringar Darshan of Ganga

Gangotri Dham: गंगोत्री में धूमधाम से मनाया गंगा जन्मोत्सव; तीर्थयात्री अब कर सकेंगे मां गंगा के शृंगार दर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 23 Apr 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
सार

ब्रह्म मुहूर्त पर गंगा के निर्वाण दर्शन करने के बाद तीर्थ पुरोहितों ने दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक, फल, शृंगार चढ़ाने के बाद गंगा स्तुति, सहस्रनाम पाठ, गंगा लहरी पाठ व श्री शुक्त पाठ के बाद मंगल आरती की।

Ganga Janmotsav Celebrated with Great Fervor in Gangotri Dham  Pilgrims Can Now Seek Shringar Darshan of Ganga
गंगोत्री धाम में मां गंगा की मूर्ति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

गंगा के जन्मोत्सव गंगा सप्तमी पर्व पर गंगोत्री धाम और मार्कण्डेय पुरी मुखबा गांव में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान गंगोत्री धाम में मां गंगा की विशेष पूजा-अर्चना के साथ मां गंगा की मूर्ति का शृंगार किया गया। इसके बाद अब दिवाली लक्ष्मी पूजन तक गंगोत्री में श्रद्धालु मां गंगा के शृंगार दर्शन कर सकेंगे। वहीं मार्कण्डेय पुरी मुखबा में दीपदान, विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Trending Videos


बृहस्पतिवार को गंगा सप्तमी पर गंगोत्री धाम मंदिर में सुबह से ही मां गांगा की विशेष पूजा अर्चना शुरू हो गई थी। ब्रह्म मुहूर्त पर गंगा के निर्वाण दर्शन करने के बाद तीर्थ पुरोहितों ने दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक, फल, शृंगार चढ़ाने के बाद गंगा स्तुति, सहस्रनाम पाठ, गंगा लहरी पाठ व श्री शुक्त पाठ के बाद मंगल आरती की। इसके बाद धाम में मौजूद सभी तीर्थ पुरोहितों ने मां गंगा के शृंगार दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Badrinath Dham: कपाट खुलने पर भगवान बदरी विशाल की मूर्ति ने देश के लिए दिए शुभ संकेत, जानिए क्या है खास

मंदिर में शृंगार दर्शन के बाद तीर्थ पुरोहितों, गंगा सभा व मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मां गंगा से देश की खुशहाली की कामना की। गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित राजेश सेमवाल ने बताया कि अक्षय तृतीय से पहले मां गंगा के निर्वाण दर्शन हुए थे लेकिन गंगा सप्तमी से लक्ष्मी पूजन तक शृंगार दर्शन होंगे।

वहीं, मार्कण्डेय पुरी मखबा गांव में श्री गंगाजी सेवा ट्रस्ट की ओर से 11 हजार दीपदान किया गया। साथ ही धराली आपदा में दिव्यंगत लोगों व विश्व शांति के लिए हवन यज्ञ किया गया। वहीं, टकनौर क्षेत्र की महिला मंगल दल के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक दलों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान समाज में विभिन्न उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अशोक सेमवाल, लोकेंद्र बिष्ट, हर्ष रावत, सीओ रविकांत सेमवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed