फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gangotri Highway sinking Cracks widening Threat to existence of Kyark village and the road Uttarkashi

Uttarkashi: गंगोत्री हाईवे पर भू-धंसाव, धंसती सड़क पर मोटी हो रहीं दरारें, क्यार्क गांव के अस्तित्व पर खतरा

Tue, 04 Aug 2026 12:12 PM IST
Renu Saklani विपिन नेगी, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
विपिन नेगी, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: Renu Saklani Updated Tue, 04 Aug 2026 12:12 PM IST
सार

गंगोत्री हाईवे पर भू-धंसाव ने मुश्किल बढ़ा दी है। पूरी सड़क के अस्तित्व को खतरा बन गया है।

विज्ञापन
Gangotri Highway sinking Cracks widening Threat to  existence of Kyark village and the road Uttarkashi
गंगोत्री हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भटवाड़ी में पापड़गाड के समीप गंगोत्री हाईवे पर भू-धंसाव शुरू हो गया है। करीब पचास मीटर सड़क पर पड़ी हल्की दरार ने दोपहर तक बड़ा रूप ले लिया। इस भू-धंसाव से गंगोत्री हाईवे और ऊपर बसे क्यार्क गांव के अस्तित्व के लिए बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है।

विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, गत वर्ष भी पापड़गाड में भू-धंसाव के कारण आवाजाही कई दिनों तक बाधित रही थी। एक वर्ष बीतने के बावजूद हाईवे और क्यार्क गांव की सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए। सोमवार को गंगोत्री हाईवे पर पचास मीटर लंबी दरार पड़ने से आवाजाही करीब चार घंटे बंद रही। इस दौरान केवल बाइकसवारों को ही जाने दिया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बॉर्डर रोड ऑर्गनाईजेशन ने दरारों को मिट्टी से भरकर आवाजाही तो शुरू करवा दी। परंतु भारी मालवाहन वाहनों और हल्की बारिश में दोबारा भू-धंसाव का खतरा है। इससे पूरी सड़क के अस्तित्व को खतरा बन गया है। गत वर्ष अगस्त में सौ मीटर गंगोत्री हाईवे धंसने से तीन दिन आवाजाही बंद रही थी। तब धराली और हर्षिल में आपदा स्थल पहुंचने में प्रशासनिक अमले को देरी हुई थी क्योंकि कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं है।

ग्रामीणों की चिंताएं

पूर्व प्रधान विपिन राणा, रवि रावत और प्रताप प्रकाश पंवार ने कहा कि हाईवे के लगातार धंसने से क्यार्क गांव के अस्तित्व पर खतरा बना हुआ है। पापड़गाड में पानी के साथ बहकर आ रहे मलबे और बोल्डर से गंगोत्री हाईवे के मोटर पुल सहित क्यार्क गांव पर दोहरा खतरा है। उन्होंने भागीरथी नदी से सुरक्षात्मक कार्य करने की मांग की है।

ये भी पढे़ं...Yamunotri: हाईवे पर फंसे सैकड़ों कांवड़ यात्री, सिलाई बैंड के पास मार्ग खुलने पर मिली कुछ राहत, देखें वीडियो

डीएम ने दिया आश्वासनजिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन टीएचडीसी से इसके लिए सर्वेक्षण करवा रही है। इसके साथ ही एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) भी तैयार करवाई जा रही है। इस प्रक्रिया के पूरा होते ही सुरक्षा कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed