फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Yamunotri Highway Kanwar yatri Stranded Landslides Continue to Disrupt Traffic uttarakhand news

Yamunotri: हाईवे पर फंसे सैकड़ों कांवड़ यात्री, सिलाई बैंड के पास मार्ग खुलने पर मिली कुछ राहत, देखें वीडियो

Tue, 04 Aug 2026 11:21 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी)/ चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी)/ चमोली Published by: Renu Saklani Updated Tue, 04 Aug 2026 11:21 AM IST
सार

यमुनोत्री हाईवे पर पालीगाड़ से जानकीचट्टी तक भूस्खलन के कारण श्रद्धालुओं और प्रशासन की मुश्किलें लगातार बनी हुई हैं। स्यानाचट्टी में लगातार हो रहा चट्टानी भूस्खलन हाईवे खोलने में सबसे बड़ी बाधा बना है, हालांकि निर्माण एजेंसी युद्धस्तर पर मलबा हटाने में जुटी है। 

विज्ञापन
Uttarkashi Yamunotri Highway Kanwar yatri Stranded Landslides Continue to Disrupt Traffic uttarakhand news
यमुनोत्री हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यमुनोत्री हाईवे पर बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री फंस गए। सिलाई बैंड के पास मार्ग खुलने के बाद राहत मिली और श्रद्धालु अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। हालांकि पाली गाड़ से जानकीचट्टी तक हाईवे पर हालात अब भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाए हैं। स्याना चट्टी, सिलाई बैंड और हनुमान चट्टी के पास रुक-रुक कर चट्टानी मलबा और पत्थर गिरने से मार्ग बहाली में लगातार दिक्कत आ रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन


निर्माण एजेंसी युद्धस्तर पर सड़क खोलने में जुटी है और मशीन ऑपरेटर जान जोखिम में डालकर मलबा हटाने का काम कर रहे हैं। उधर जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर राम मंदिर के पास एक सप्ताह बाद भी श्रद्धालु जोखिम भरी आवाजाही करने को मजबूर हैं। वहीं स्याना चट्टी से आगे बदहाल हाईवे पर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद ओवरलोड वाहनों की आवाजाही जारी है, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand Politics: आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच दौड़ से बाहर हुए 17 दल, सात नए आवेदन आए


देवाल-- लोहाजंग, देवाल- खेता सडक बंद
चमोली जिले के देवाल क्षेत्र में सोमवार रात हुई मूसलाधार बारिश से कई सड़कें बंद हो गई हैं। गमलीगाड़ में मलबा आने से देवाल-लोहाजंग स्टेट हाईवे बंद हो गया, जिससे करीब 12 हजार की आबादी का संपर्क प्रभावित हुआ है। मलबे में एक कार भी फंस गई। वहीं देवाल-खेता मानमती मार्ग सुयालकोट के पास बंद होने से 12 गांवों का संपर्क कट गया है। हाटकल्याड़ी-सवाड़ पीएमजीएसवाई सड़क भी जैनबिष्ट के पास बंद है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जे.के. टम्टा ने बताया कि सभी बंद मार्गों को खोलने के लिए जेसीबी और पोकलेन मशीनें लगाई गई हैं तथा जल्द यातायात बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed