फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand SIR Revision Voter Documents to Be Verified State-Level Nodal Officers Appointed read All Updates

Uttarakhand: मतदाता दस्तावेजों का होगा सख्त सत्यापन, SIR सुनवाई के लिए विभागवार नोडल अधिकारी किए गए तैनात

Tue, 04 Aug 2026 11:53 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 04 Aug 2026 11:53 AM IST
सार

एसआईआर के तहत नोटिस पाने वाले मतदाता सुनवाई में जो भी दस्तावेज पेश करेंगे, उनका संबंधित विभागों से सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न विभागों में राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त कर समयबद्ध जांच के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Uttarakhand SIR Revision Voter Documents to Be Verified State-Level Nodal Officers Appointed read All Updates
एसआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रपत्र में विसंगतियों पर मतदाता नोटिस के जवाब में जो दस्तावेज देंगे, संबंधित विभागों से आयोग उनका सत्यापन कराएगा। इसके लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सचिवालय में बैठक लेते हुए विभिन्न विभागों के निदेशक एवं उच्च अधिकारियों को राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया।

विज्ञापन

इन सभी नोडल अधिकारियों को मतदाताओं की ओर से सुनवाई के दौरान प्रस्तुत किए जा रहे दस्तावेजों के सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी गई। डॉ. पुरुषोत्तम ने निर्देश दिए कि आयोग की ओर से निर्धारित 11 दस्तावेजों में मुख्य रूप से शैक्षिक प्रमाणपत्र, स्थाई निवास, जाति प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र, परिवार रजिस्टर जैसे अभिलेखों को सत्यापित करने के लिए ससमय कार्रवाई की जाए। जिले में तैनात नोडल अफसरों के साथ समन्वय बनाते हुए राज्य स्तर पर निरंतर मॉनिटरिंग की जाए।

विज्ञापन

दस्तावेजों के सत्यापन के लिए मैट्रिकुलेशन, शैक्षिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए निदेशक, माध्यमिक शिक्षा व उच्च शिक्षा, स्थाई निवास, जाति प्रमाणपत्रों, भवन आवंटन प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए राजस्व परिषद, जन्म प्रमाणपत्र के लिए निदेशक शहरी विकास, निदेशक स्वास्थ्य, परिवार रजिस्टर, भवन आवंटन के लिए निदेशक पंचायतीराज, विभिन्न विभागों के ऑनलाइन सेवा के लिए निदेशक आईटीडीए को राज्य स्तरीय नोडल नियुक्त किया गया है। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी सहित उच्च शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, शहरी विकास विभाग, पंचायतीराज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग एवं आईटीडीए के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Yamunotri: हाईवे पर फंसे सैकड़ों कांवड़ यात्री, सिलाई बैंड के पास मार्ग खुलने पर मिली कुछ राहत, देखें वीडियो

चुनाव अधिकारी निरीक्षण के लिए मैदान में उतरे

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम के निर्देशों के बाद चुनाव अधिकारी भी एसआईआर निरीक्षण के लिए मैदान में उतर गए। खुद सीईओ डॉ. पुरुषोत्तम ने सोमवार को हरिद्वार पहुंचकर निरीक्षण और समीक्षा बैठक की। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने देहरादून में निरीक्षण, समीक्षा की। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीसी दुमका ने चंपावत में समीक्षा की। अन्य जिलों में भी जाएंगे। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी सोमवार को उत्तरकाशी पहुंचे। इसके बाद वे टिहरी व ऊधमसिंह नगर की समीक्षा करेंगे। उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी चमोली, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर की समीक्षा करेंगे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed