फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News 34 new cooperative bank branches to open in the state rural areas

Uttarakhand: ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेंगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं, विभाग ने प्रस्तावों को दी मंजूरी

Tue, 04 Aug 2026 10:33 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 04 Aug 2026 10:33 AM IST
सार

सरकार सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी के तहत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं खुलेंगी।

विज्ञापन
Uttarakhand News 34 new cooperative bank branches to open in the state rural areas
मंत्री डॉ. धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार के लिए जिला सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं खोली जाएंगी। सहकारिता विभाग ने विभिन्न जिलों से प्राप्त प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। इन शाखाओं के संचालन से दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों में आम लोगों को बेहतर बैंकिंग सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि सरकार सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में जिला सहकारी बैंकों के विस्तार का निर्णय लिया गया है। विभाग को नई शाखाएं खोलने के कुल 41 प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। इनमें से 34 प्रस्ताव स्वीकृत किए गए हैं, जबकि सात प्रस्ताव अपूर्ण पाए गए। हरिद्वार जिले के पांच प्रस्तावों को आवश्यक संशोधन के बाद दोबारा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

इन स्थानों पर खुलेंगी नई बैंक शाखाएं

अल्मोड़ा जिले के कुवाली, चमड़खाल और नागचुलाखाल में जिला सहकारी बैंक की नई शाखाएं खोली जाएंगी। देहरादून जिले में छिद्दरवाला, त्यूनी, भाऊवाला, मालदेवता और आईटी पार्क सहस्त्रधारा में शाखाएं खुलेंगी। पौड़ी गढ़वाल में नौठा, पौखाल, सिगड्डी और नैनीताल में ज्योलीकोट, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (गैस गोदाम रोड) में शाखाएं खुलेंगी। पिथौरागढ़, टिहरी, ऊधमसिंह नगर, उत्तरकाशी और चमोली जनपदों में भी नई शाखाएं खोली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Politics: आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच दौड़ से बाहर हुए 17 दल, सात नए आवेदन आए

प्रदेश में सहकारी बैंकों की हैं 315 शाखाएं

वर्तमान में प्रदेशभर में जिला सहकारी बैंकों की 315 शाखाएं संचालित हैं। नई शाखाओं के शुरू होने से सहकारी बैंकिंग नेटवर्क सशक्त होगा। इससे किसानों, महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों, लघु उद्यमियों और ग्रामीण उपभोक्ताओं को बेहतर वित्तीय सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। सहकारिता मंत्री ने बताया कि विभागीय स्तर से सभी स्वीकृत प्रस्ताव भारतीय रिजर्व बैंक को भेज दिए गए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक की अनुमति प्राप्त होते ही नई शाखाओं का विधिवत संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed