{"_id":"69ea5eb1d97bdf44ed0142fc","slug":"gangster-vikram-sharma-murder-case-reward-of-1-lakh-each-declared-for-six-absconding-accused-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड: फरार छह आरोपियों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित, कई राज्यों में दबिश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड: फरार छह आरोपियों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित, कई राज्यों में दबिश जारी
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
सार
सिल्वर सिटी मॉल में झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा की 13 फरवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गोली मारने वाले दोनों शूटर और मॉल के बाहर बाइक लेकर उनका इंतजार कर रहे साथी समेत छह आरोपी फरार हैं।
देहरादून में हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सिल्वर सिटी माल में गत 13 फरवरी को हुए विक्रम शर्मा हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे छह आरोपियों पर पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। इस मामले में पुलिस राजकुमार को जमशेदपुर और अक्षत ठाकुर को नोएडा से गिरफ्तार कर चुकी है।
Trending Videos
बता दें कि डालनवाला थाना क्षेत्र स्थित सिल्वर सिटी मॉल में झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा की 13 फरवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गोली मारने वाले दोनों शूटर और मॉल के बाहर बाइक लेकर उनका इंतजार कर रहे साथी समेत छह आरोपी फरार हैं। पुलिस टीमें इनकी तलाशी में कई राज्यों में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम यात्रा: अफवाह फैलाने वालों पर सीएम सख्त, आस्था से खिलवाड़ करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे, दर्ज होगी एफआईआर
झारखंड पहुंचकर डालनवाला थाना पुलिस ने फरार आरोपियों के घर पर कुर्की का नोटिस भी चस्पा किया है। इन्हें सरेंडर करने के लिए एक महीने का समय दिया गया है। इसके बाद इनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई होगी। इस मामले में अंकित वर्मा, आशुतोष सिंह, विशाल सिंह, आकाश कुमार प्रसाद, यशराज, जितेंद्र कुमार साहू फरार चल रहे हैं।

कमेंट
कमेंट X