सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gaumukh Kedartal trek will not resume immediately several sections damaged due to snow and glacier Uttarkashi

Uttarkashi: रोमांच के लिए करना होगा अभी और इंतजार, गोमुख और केदारताल ट्रैक पर बर्फ-ग्लेशियर ने बढ़ाई मुश्किल

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: Renu Saklani Updated Thu, 02 Apr 2026 11:04 AM IST
विज्ञापन
सार

बर्फ और ग्लेशियर के कारण गोमुख और केदारताल ट्रैक पर अभी ट्रेकिंग शुरू नहीं हो पाएगी। मौसम को देखते हुए ट्रैकिंग एसोसिएशन से जुड़े लोगों को उम्मीद थी कि एक अप्रैल से ही पर्वतारोहण और ट्रैकिंग शुरू हो जाएगी।

Gaumukh Kedartal trek will not resume immediately several sections damaged due to snow and glacier Uttarkashi
ट्रैकिंग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट खुलने के बाद गोमुख-तपोवन और केदारताल ट्रैक पर पर्वतारोहण और ट्रैकिंग के रोमांच के लिए अभी पर्वतारोहियों को इंतजार करना होगा। गोमुख और केदारताल ट्रैक पर अधिक बर्फ और ग्लेशियर आने के कारण कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। जिससे अभी इन दोनों ट्रैक पर आवाजाही को नहीं खोला गया है।

Trending Videos

इस वर्ष फरवरी और मार्च माह के प्रथम सप्ताह तक मौसम को देखते हुए ट्रैकिंग एसोसिएशन से जुड़े लोगों को उम्मीद थी कि एक अप्रैल से ही पर्वतारोहण और ट्रैकिंग शुरू हो जाएगी। इसके लिए प्रशासन की ओर से भी उन्हें आश्वासन मिला था। लेकिन मार्च माह के मध्य के बाद गंगोत्री सहित गोमुख और केदारताल ट्रैक पर हुई बर्फबारी के कारण यह पार्क के गेट खुलने के बाद भी शुरू नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ऊंचाई वाले इलाकों में रोज शाम को बर्फबारी हो रही है। जिससे गोमुख और केदारताल ट्रैक कई स्थानों पर बर्फ और ग्लेशियर आने से क्षतिग्रस्त हैं। इन दोनों 18-18 किमी लंबे ट्रैक पर फिलहाल इस माह के अंत तक आवाजाही शुरू होने की उम्मीद है। लेकिन ऊंचाई वाले इलाकों में हो रही बर्फबारी इस समय सीमा को भी बढ़ा सकती है।


ये भी पढ़ें...Badrinath: धाम में अब भागवत कथा के लिए लेनी होगी अनुमति, क्षेत्र में मांस लाने पर प्रतिबंध, ये नए नियम लागू

रेंज अधिकारी प्रदीप बिष्ट ने कहा कि एक दो दिन बाद मौसम खुलने पर विभाग के कर्मचारी दोनों ट्रैक की रेकी पर जाएंगे। उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही गोमुख और केदारताल ट्रैक खोलने पर विचार किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed