{"_id":"6986cfdd46e01899f0061403","slug":"girl-student-committed-suicide-by-hanging-herself-from-a-fan-jolly-grant-dehradun-news-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"JollyGrant: हॉस्टल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला छात्रा का शव, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JollyGrant: हॉस्टल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला छात्रा का शव, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (ऋषिकेश)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 07 Feb 2026 11:27 AM IST
विज्ञापन
सार
19 साल की छात्रा का शव हॉस्टल में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
विस्तार
जौलीग्रांट में बीआरआईटी प्रथम वर्ष की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गई। छात्रा का शव कमरे मे पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस प्रथम दृष्टि मामला आत्महत्या का मानकर जांच कर रही है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
Trending Videos
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: एसआईआर...भारतीय नागरिकता वाले नेपाल के लोगों को देना होगा प्रमाणपत्र, यह व्यवस्था की गई
विज्ञापन
विज्ञापन
चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल ने कहा कि जौलीग्रांट हॉस्टल के कमरे में एक छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका हुआ है। प्रथम दृष्टिया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक छात्र का नाम तान्या चौहान (19) निवासी मुजफ्फरनगर है। शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को मौके पर कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।