{"_id":"69aad4a9bffe8ff471073eb3","slug":"give-respect-equal-opportunities-and-encouragement-to-women-in-society-governor-dehradun-news-c-5-drn1043-914923-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज में महिलाओं को सम्मान, समान अवसर और प्रोत्साहन दें : राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज में महिलाओं को सम्मान, समान अवसर और प्रोत्साहन दें : राज्यपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
- राज्यपाल ने दिए महिला कल्याण उत्कृष्ट सेवा और मेरी पहचान-2026 सम्मान
- प्रदेशभर की महिला अधिकारियों, कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा कि समाज में महिलाओं को सम्मान, समान अवसर और प्रोत्साहन दें, जिससे वे अपनी क्षमताओं का पूर्ण उपयोग करते हुए राष्ट्र के विकास में और अधिक योगदान दे सकें।
शुक्रवार को लोक भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला कल्याण विभाग की ओर से कार्यक्रम हुआ, जिसमें राज्यपाल ने विभाग की ओर से महिला कल्याण उत्कृष्ट सेवा और मेरी पहचान-2026 सम्मान दिए। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सदैव सर्वोच्च सम्मान का स्थान दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं बल्कि महिलाओं के सम्मान, आत्म मूल्य और उनकी क्षमता को पहचानने का अवसर है।
राज्यपाल ने कहा, प्रदेश में महिलाओं ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। आज की बेटियां शिक्षा, विज्ञान, खेल, प्रशासन और उद्यमिता सहित सभी क्षेत्रों में नई ऊंचाइयां प्राप्त कर रही हैं। इस अवसर पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि समाज में महिलाओं को सम्मान, समान अवसर और प्रोत्साहन प्रदान किया जाए ताकि वे अपनी क्षमताओं का पूर्ण उपयोग करते हुए राष्ट्र के विकास में और अधिक योगदान दे सकें।
महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि महिला दिवस नारी के संघर्ष से सम्मान तक की यात्रा का प्रतीक है। इस मौके पर प्रथम महिला गुरमीत कौर, महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, बाल आयोग अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना समेत गणमान्य उपस्थित रहे।
-- -
इनका किया गया सम्मान
-मीना बिष्ट, जिला प्रोबेशन अधिकारी, देहरादून
-व्योमा जैन, जिला प्रोबेशन अधिकारी, ऊधमसिंह नगर
-भावना चौधरी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, नैनीताल
-मंजू उपाध्याय, राजकीय बालिका निकेतन, अल्मोड़ा
-विजयलक्ष्मी भट्ट, सहायक अधीक्षिका, राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोरी), कोटद्वार
-तबस्सुम इकबाल, परामर्शदाता, राजकीय संप्रेक्षण गृह, नैनीताल
-आशू देवी, आर्ट टीचर, राजकीय संप्रेक्षण गृह, हरिद्वार
-निर्मला पानू, आया, पिथौरागढ़
-सोनल बिष्ट, अधीक्षिका, राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र(मानसिक), देहरादून
-पूजा, सफाई कार्मिक
-समीक्षा शर्मा, विधि अधिकारी, निदेशालय महिला कल्याण
-समर्पण सोसाइटी, खुला आश्रय गृह
-प्रीति उपाध्याय, कार्यक्रम प्रबंधक, महिला कल्याण
-इसके अलावा 10वीं पास करने वाली बालिकाओं ममता भट्ट, संजना बिष्ट, सोनिया, 12वीं पास करने वाली ममता बिष्ट, आशिका, पुनर्वासित बच्चों पायल और सृष्टि बेलवाल, क्षैतिज आरक्षण से लाभान्वित नर्सिंग अधिकारी रीता और एएनएम भुवनेश्वरी को मेरी पहचान सम्मान दिया गया।
Trending Videos