{"_id":"6989795e33b12b758410001d","slug":"harak-singh-rawat-said-ticket-will-be-given-only-to-candidate-who-can-win-election-uttarakhand-news-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: टिकट तो राहुल गांधी का भी फाइनल नहीं, सिफारिशों को लेकर हरक सिंह रावत का दिया बयान वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: टिकट तो राहुल गांधी का भी फाइनल नहीं, सिफारिशों को लेकर हरक सिंह रावत का दिया बयान वायरल
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:44 AM IST
विज्ञापन
सार
कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने कहा कि नेताओं के कितने करीबी क्यों न हो, टिकट चुनाव जीतने वाले को ही मिलेगा। हरक सिंह ने कहा, मैं तो पार्टी का सिपाही हूं जिस सीट से कोई चुनाव नहीं लड़ेगा, वहां से मैं लडूंगा।
हरक सिंह रावत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि आगामी विस चुनाव में टिकट उसी को मिलेगा जो जीत सकता है। इसके विपरीत पार्टी के कुछ लोग अभी से राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का नाम लेकर कह रहे कि हमारा टिकट फाइनल हो गया है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि टिकट तो राहुल गांधी का भी फाइनल नहीं है।
Trending Videos
टिकट को लेकर हरक सिंह रावत का उक्त बयान सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में डॉ. रावत ने कहा कि हर कोई बोल रहा हमारा टिकट फाइनल है। कैसे फाइनल हो गया, यह पता नहीं। अरे टिकट तो राहुल गांधी का भी फाइनल नहीं है। पार्टी की ओर से मुझे प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिस सीट से कोई चुनाव नहीं लड़ेगा, मैं वहां से लडूंगा
मेरे पास टिकट के लिए सिफारिश आ रही है पर स्पष्ट है कि जीतने का दम रखने वाले नेताओं को ही टिकट दिया जाएगा। भले ही कोई हरक सिंह, गोदियाल या प्रीतम का करीबी क्यों न हो। हरक सिंह ने कहा, मैं तो पार्टी का सिपाही हूं जिस सीट से कोई चुनाव नहीं लड़ेगा, वहां से मैं लडूंगा।
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: अच्छी खबर; भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ेने की तैयारी
नहीं तो पार्टी के लिए दरी बिछाने के साथ नारे लगाऊंगा। कई लोग मुझसे यह भी कह रहे कि गोदियाल व ज्योति रौतेला के नारे लगा रहे हो। गोदियाल हमारे प्रदेश अध्यक्ष हैं, उनके लिए नारे लगाना मतलब पार्टी के लिए नारे लगाना है। ज्योति रौतेला के लिए नारे लगाने से महिलाओं का समर्थन कर रहा हूं।