Haridwar: कुंभ मेले में दस रेलवे स्टेशनों से यात्रियों को मिलेगी सुविधा, तैयारियां शुरू, ये इंतजाम हैं किए गए
हरिद्वार, ऋषिकेश समेत आसपास के स्टेशनों को कुंभ रेलवे नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए स्थानीय स्टेशनों पर भी ट्रेनों के ठहराव की तैयारी की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को सुगम और सुरक्षित रेल यात्रा उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार हरिद्वार और ऋषिकेश रेलवे स्टेशन सहित आसपास के 10 रेलवे स्टेशनों को भी कुंभ संचालन योजना में शामिल किया जा रहा है। इन स्टेशनों पर यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। विभिन्न ट्रेनों के अस्थायी ठहराव की भी तैयारी की जा रही है।
अधिकारियों के अनुसार हरिद्वार के अलावा ऋषिकेश, योगनगरी, हर्रावाला, रायवाला, मोतीचूर, ज्वालापुर, पथरी, लक्सर, रुड़की स्टेशन का उपयोग यात्रियों के दबाव को कम करने के लिए किया जाएगा। इन स्टेशनों पर टिकट, पेयजल, शौचालय, प्रतीक्षालय, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और यात्री सूचना प्रणाली को मजबूत किया जाएगा। साथ ही होल्डिंग एरिया भी बनाया जाएगा।
कुंभ के दौरान विशेष ट्रेनों के संचालन के साथ-साथ कई नियमित ट्रेनों के स्थानीय स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव का प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को हरिद्वार स्टेशन तक ही सीमित न रहना पड़े। इससे भीड़ का बेहतर प्रबंधन होगा। रेलवे, राज्य सरकार और जिला प्रशासन के बीच समन्वय बनाकर पूरी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। ज्वालापुर, मोतीचूर और अन्य स्टेशनों पर सुरक्षा दीवार, गेट, फर्श, पेयजल और शौचालय की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के कार्य भी शुरू कर दिए गए हैं।
ये भी पढे़ं...Haridwar: मायके जाने की जिद को लेकर पति से हुआ झगड़ा, पत्नी ने मासूम बच्ची के साथ नदी में लगा दी छलांग
कुंभ मेले के लिए रेलवे की ओर से सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के लिए आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे। विकास कार्यों के अलावा अन्य जरूरी काम किए जा रहे हैं। - महेश यादव, सीनियर डीसीएम, मुरादाबाद मंडल