{"_id":"6a32c07c170b71ec810869c4","slug":"haridwar-news-teenager-from-gujarat-goes-missing-after-drowning-while-bathing-in-ganga-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: गंगा स्नान करते समय गुजरात का किशोर डूबकर लापता, नहीं लगा सुराग, टीमें तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: गंगा स्नान करते समय गुजरात का किशोर डूबकर लापता, नहीं लगा सुराग, टीमें तलाश में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 17 Jun 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
सार
ठोकर संख्या-16 पर गुजरात का एक परिवार स्नान कर रहा था, जिसमें एक किशोर अचानक पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया।
संकेतिक तस्वीर
- फोटो : एडोव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
नगर कोतवाली क्षेत्र में गुजरात से आए श्रद्धालुओं के परिवार एक किशोर गंगा में स्नान करते समय तेज बहाव की चपेट में आने से डूबकर लापता हो गया। जल पुलिस की टीम ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे भूपतवाला स्थित बलराम घाट की है। पुलिस को सूचना मिली कि ठोकर संख्या-16 पर गुजरात का एक परिवार स्नान कर रहा था, जिसमें हरसिल चौहान (16) पुत्र राजू भाई निवासी सूरत गुजरात अचानक पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: लामबगड़ के पास बस के अचानक हुए ब्रेक फेल, 32 तीर्थयात्री थे सवार, मची चीख पुकार
घटना के समय मौके पर परिवार के सदस्य नागजी भाई चौहान, गीता, तूरुपती, पूजा, आयुष, रोशनी, जानकी, धार्मिक मौजूद थे। सभी ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई, लेकिन तब तक किशोर लापता हो चुका था।
सूचना मिलते ही जल पुलिस को मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से खोजबीन शुरू की गई। समाचार लिखे जाने तक किशोर का कोई सुराग नहीं लग पाया था। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि किशोर की तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सुरक्षित स्थानों पर ही गंगा स्नान करें।