फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heavy rains in Uttarakhand landslide near Syanachatti on Yamunotri Highway traffic affected weather Updates

Uttarakhand Weather: भारी बारिश, स्याना चट्टी के पास भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे बंद, बार-बार आवाजाही प्रभावित

Tue, 07 Jul 2026 09:56 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी) Published by: Renu Saklani Updated Tue, 07 Jul 2026 09:56 AM IST
सार

उत्तरकाशी स्याना चट्टी के पास  भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे बंद है। मौसम विभाग ने आज देहरादून समेत पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Heavy rains in Uttarakhand landslide near Syanachatti on Yamunotri Highway traffic affected weather Updates
यमुनोत्री हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच यमुनोत्री हाईवे पर स्याना चट्टी के पास भूस्खलन होने से आवाजाही प्रभावित हो गई है। यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण कार्य के चलते निर्माण कार्य एजेंसी की लापरवाही के कारण आए दिन घंटों तक स्याना चट्टी के पास भूस्खलन से आवाजाही बंद होने से श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय लोगों की परेशानी थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार सुबह तड़के से यमुनोत्री हाईवे बंद है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड:  SIR का पहला चरण आज होगा पूरा, चुनाव के मद्देनजर मतदान केंद्रों का पुनर्निर्धारण अब हो जाएगा शुरू

विज्ञापन

स्याना चट्टी से जानकीचट्टी के बीच जगह-जगह मलबा और पत्थर आने से आवाजाही बेहद जोखिम भरी हो गई है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेशभर में आज तेज दौर की बारिश होने की संभावना जताई गई है। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को देहरादून समेत पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में बिजली चमकने और तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून को लेकर हरिद्वार प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश


मानसून को देखते हुए हरिद्वार जिला प्रशासन ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रखा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि ऊपरी क्षेत्रों में भारी बारिश होने पर गंगा का जलस्तर बढ़ने की स्थिति में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश प्रशासन आपसी समन्वय से काम कर रहे हैं। खानपुर और लक्सर क्षेत्रों में सैंडबैग और नौकाओं की व्यवस्था की गई है। स्थानीय लोगों से लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जलस्तर बढ़ते ही तत्काल कार्रवाई की जाती है। वहीं, जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी निकासी के लिए सक्शन लाइन और पाइप भी तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed