सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   High-speed Namo Bharat train to run from Meerut to Rishikesh consensus between Uk and UP

अच्छी खबर: मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन, उत्तराखंड और यूपी सरकार में बनी सहमति

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 17 Jun 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
सार

इसी वर्ष फरवरी में दिल्ली से मेरठ के मोदीपुरम तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सफल संचालन शुरू हो चुका है। इसके बाद से ही मुख्यमंत्री धामी इस नेटवर्क को ऋषिकेश तक विस्तार देने के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

High-speed Namo Bharat train to run from Meerut to Rishikesh consensus between Uk and UP
नमो भारत ट्रेन (रैपिड रेल) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ से लक्ष्मणझूला, ऋषिकेश के बीच हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन (आरआरटीएस) जल्द चलेगी। उत्तराखंड और यूपी के बीच इस पर सहमति बन गई है। इसके लिए 7.02 करोड़ रुपये के परामर्श शुल्क को भी मंजूरी मिल गई है। जल्द ही मेरठ से लक्ष्मणझूला तक के 150 किमी लंबे कॉरिडोर की डीपीआर के लिए सर्वे शुरू हो जाएगा। इससे दिल्ली से ऋषिकेश का सफर केवल ढाई घंटे में पूरा हो जाएगा।



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से उत्तराखंड सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के बीच इस परियोजना के रूट संरेखण (अलाइनमेंट) को लेकर सैद्धांतिक सहमति बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए 7.02 करोड़ के परामर्श शुल्क को आकस्मिकता निधि से मंजूरी देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जिसके बाद धरातल पर सर्वे का काम तत्काल प्रभाव से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसी वर्ष फरवरी में दिल्ली से मेरठ के मोदीपुरम तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सफल संचालन शुरू हो चुका है। इसके बाद से ही मुख्यमंत्री धामी इस नेटवर्क को ऋषिकेश तक विस्तार देने के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर इस संबंध में एक विस्तृत प्रस्ताव सौंपा था, जिस पर अब केंद्र और दोनों राज्यों के बीच पूर्ण सहमति बन चुकी है।

Uttarakhand: सीएम धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ, सभी को दी शुभकामनाएं

78 किमी उत्तराखंड, 72 किमी यूपी में होगा विस्तार

प्रस्तावित परियोजना के मुताबिक, मेरठ के मोदीपुरम स्टेशन से यह नया ट्रैक शुरू होगा, जो मुजफ्फरनगर होते हुए उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश करेगा। इसके बाद यह ट्रैक रुड़की, हरिद्वार में हर की पैड़ी होते हुए ऋषिकेश के अंतिम छोर लक्ष्मणझूला तक पहुंचेगा। इस 150 किलोमीटर लंबे रूट का 72 किमी का हिस्सा उत्तर प्रदेश में और 78 किमी का हिस्सा उत्तराखंड में आएगा। 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली इस ट्रेन के शुरू होने के बाद दिल्ली से ऋषिकेश का सफर ढाई से तीन घंटे का रह जाएगा।

विकास और कनेक्टिविटी का नया अध्याय

मेरठ से ऋषिकेश तक नमो भारत ट्रेन सेवा का विस्तार उत्तराखंड की कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को एक ऐतिहासिक दिशा देगा। इससे देश-विदेशी तीर्थयात्रियों, पर्यटकों के साथ-साथ दिल्ली और उत्तर प्रदेश आने-जाने वाले उत्तराखंड के स्थानीय निवासियों को एक सुरक्षित, तेज और विश्वस्तरीय आधुनिक परिवहन सुविधा मिलेगी। हमारी सरकार इस परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के साथ निरंतर समन्वय में है। इससे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ रोजगार के अभूतपूर्व अवसर सृजित होंगे।
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed