सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Himachal Assembly election 2022: 1500 Home Guard personnel will go to Himachal from uttarakhand

Himachal Chunav: उत्तराखंड से हिमाचल जाएंगे होमगार्ड के 1500 जवान, आठ नवंबर को होंगे रवाना

मोनू शर्मा, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 01 Nov 2022 09:33 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। मतदान शांतिपूर्वक कराने के लिए हिमाचल प्रदेश शासन की ओर से उत्तराखंड शासन से पत्राचार कर सुरक्षा व्यवस्था के लिए होमगार्डों की मांग की गई थी।

विज्ञापन
Himachal Assembly election 2022: 1500 Home Guard personnel will go to Himachal from uttarakhand
होमगार्ड - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में सुरक्षा का जिम्मा उत्तराखंड के 1500 होमगार्डों पर होगा। हिमाचल प्रदेश शासन की ओर से उत्तराखंड शासन से होमगार्डों की मांग की गई है। सभी होमगार्ड आठ नवंबर को हिमाचल के लिए रवाना हो जाएंगे। 13 को सभी की वापसी होगी। चुनाव में ड्यूटी लगने वाले सभी होमगार्डों को इसके लिए सूचित किया गया है। 

Trending Videos


हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। मतदान शांतिपूर्वक कराने के लिए हिमाचल प्रदेश शासन की ओर से उत्तराखंड शासन से पत्राचार कर सुरक्षा व्यवस्था के लिए होमगार्डों की मांग की गई थी। इस पर उत्तराखंड शासन ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव के लिए 1500 होमगार्डों को भेजने की अनुमति प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Himachal Elections: प्रचार गरमाने जाएंगे उत्तराखंड के नेता, भाजपा ने 20 और नेताओं के नामों की सूची की जारी

प्रदेश के सात जिलों से ये होमगार्ड आठ नवंबर को हिमाचल प्रदेश के लिए देहरादून और हरिद्वार से रवाना होंगे। इसके लिए सभी होमगार्डों को नोटिस जारी कर सूचना दी गई है। डिप्टी कमांडर जनरल होमगार्ड राजी बलोनी की ओर से सात जिलों के जिला होमगार्ड कमांडेंट को आदेश जारी किए गए हैं।

आदेश में साफ कहा गया है कि जिन होमगार्डों की ड्यूटी चुनाव के लिए लगाई गई है, वे आठ नवंबर को हरिद्वार और देहरादून निर्धारित स्थान पर पहुंचे। यहां से वह हिमाचल प्रदेश की बस से रवाना होंगे। आदेश जारी किए हैं लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

हर बस में होगी फर्स्ट एड किट

प्रदेश से 1500 होमगार्ड जिन हिमाचल प्रदेश की सरकारी बसों में जाएंगे। उनके लिए सभी बसों में फर्स्ट एड किट भी होगी। किट में बुखार, दर्द निवारक, शुगर, ब्लड शुगर, हार्ट, संक्रमण सर्दी, जुकाम आदि की दवाएं होंगी ताकि रास्ते में किसी कोई तकलीफ हो तो उसे समय पर दवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। 


इन जिलों से जाएंगे होमगार्ड

देहरादून-             350
उत्तरकाशी-          200
टिहरी-                 200
हरिद्वार-               350
पौड़ी-                  100
नैनीताल-             150
ऊधमसिंह नगर-  150

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए हरिद्वार से भी होमगार्ड जाएंगे। जिन होमगार्डों की ड्यूटी लगी है, उन्हें कंपनी कमांडरों की ओर से अवगत करा दिया गया है।
- गौतम कुमार, जिला कमांडेंट होमगार्ड, हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed