फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Holi 2020: Coronavirus Effect on Kumauni khadi Holi , Public wear mask for Sing song

कुमाऊं की प्रसिद्ध खड़ी होली पर भी कोरोना का साया, मास्क पहनकर होल्यारों ने किया होली गायन

Wed, 11 Mar 2020 02:47 PM IST
अलका त्यागी सतीश जोशी ‘सत्तू्’ (संवाद), अमर उजाला, चंपावत
सतीश जोशी ‘सत्तू्’ (संवाद), अमर उजाला, चंपावत Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 11 Mar 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
Holi 2020: Coronavirus Effect on Kumauni khadi Holi , Public wear mask for Sing song
मास्क पहनकर गायन कर रहे होल्यार - फोटो : अमर उजाला

कोरोनावायरस का खौफ इस बार उत्तराखंड के काली कुमाऊं की प्रसिद्ध खड़ी होली गायन पर भी पड़ा। जिसका असर यह है कि जिले के विभिन्न स्थानों में आयोजित की जाने वाली खड़ी होली गायन में कई होल्यार मास्क लगाकर होली गाते हुए नजर आए। यही नहीं इस दौरान होल्यारों ने मास्क लगाने के साथ ही सेनिटाइजर के साथ सूखे रंगों के साथ होली खेलने को तवज्जो दी गई। 

विज्ञापन


काली कुमाऊं की राजधानी रहे चंपावत जिले की खड़ी होली गायन को देश विदेश में काफी पसंद किया जाता है। पुरुषों एवं महिलाओं की ओर से एक साथ खड़ी होली का गायन काफी प्रसिद्ध है।
विज्ञापन


लेकिन इस बार पूरी दुनिया में फैले कोरोनावायरस की वजह से काली कुमाऊं की होली भी प्रभावित रही। लगातार बारिश के कारण तापमान में आई गिरावट के कारण जहां लोगों ने कोरोनावायरस से निपटने के लिए सेनिटाइजर के साथ सूखे रंगों के साथ होली खेलने को प्राथमिकता दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसएनल की कॉलर टोन ने भी बढ़ाई दिक्कतें

कोरोनावायरस को लेकर भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की ओर से हर मोबाइल कॉल करने से पहले कॉलर टोन ने भी लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। किसी भी नेटवर्क में फोन करने पर कोरोनावायरस के बारे में जानकारी दी जा रही है। जिसको लेकर लोगों में ज्यादा खौफ भर गया है।

जिले में कोरोनावायरस के बारे में लोगों को जागरूक करने के साथ ही नेपाल सीमा से आने वाले लोगों की गहन छानबीन की जा रही है। अब तक जिले में कोरोना वायरस से पीड़ित कोई भी मरीज नहीं पाया गया है। 
- डॉ. आरपी खंडूरी, सीएमओ चंपावत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed