होलिका दहन स्थल पर हड्डी- मांस जलने की अफवाह से हड़कंप, हुड़दंग में चले लाठी-डंडे, पांच घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊधमसिंह नगर के जसपुर में होलिका दहन स्थल पर जानवरों की हड्डी व मांस जलने की अफवाह से हड़कंप मच गया। मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे यह अफवाह आग की तरह फैल गई। सैकड़ों लोग होलिका दहन स्थल पर पहुंचे।
सूचना पर पुलिस ने फायर कर्मियों को बुलाकर आग को बुझाया और जांच कराई तो ऐसा कुछ नहीं मिला। बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज जीएस अधिकारी ने बताया की असामाजिक तत्वों द्वारा झूठी अफवाह फैलाई गई थी।
होली के हुड़दंग में चले लाठी-डंडे, पांच लोग घायल
पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर की इंदिरा कॉलोनी में मंगलवार को रंग खेलने के दौरान हुए झगड़े की दो घटनाओं में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। पुलिस ने जहां एक मामले में बीच-बचाव कर मामले को शांत कर दिया।
वहीं दूसरे मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दो युवकों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी अशोक कुमार के अनुसार दोनों पक्षों के युवकों को शांति भंग में चालान किया जाएगा। होली के दिन हल्द्वानी के अम्बेडकर नगर में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ।
विवाद में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस कुछ लोगों को पकड़कर थाने ले आई। जहां हंगामा होने पर पुलिस को लाठियां फटकार भीड़ को भगाया।