{"_id":"69a722c79bca716f3706a032","slug":"holi-2026-colours-are-symbol-of-joy-unity-across-world-being-used-in-over-40-countries-2026-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Holi 2026: दुनियाभर में आनंद, एकता और उत्साह का प्रतीक है रंग, 40 से अधिक देशों में होता है रंगों का इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi 2026: दुनियाभर में आनंद, एकता और उत्साह का प्रतीक है रंग, 40 से अधिक देशों में होता है रंगों का इस्तेमाल
वत्सल गुप्ता, अमर उजाला संवाद , देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 04 Mar 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार
अपनी परंपराओं के अनुसार वहां के निवासी रंगों से त्योहार का जश्न मनाते है। परंपरा और त्योहार भले अलग हैं लेकिन जश्न का तरीका होली जैसा ही है।
Holi 2026
- फोटो : Adobe
विज्ञापन
विस्तार
भारत में होली का त्योहार रंग-गुलाल के बिना अधूरा माना जाता है। यह पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। जबकि दुनियाभर में रंग आनंद, एकता और उत्साह का भी प्रतीक है। रंगों से उत्सव और जश्न मानने की परंपरा भारत के साथ दुनिया के कई देशों तक फैल चुकी है। यही वजह है कि दुनिया भर में रंगों से जुड़े कई अनोखे उत्सव मनाए जाते हैं जो संस्कृति, परंपरा और उत्साह का शानदार मेल हैं।
Trending Videos
अपनी परंपराओं के अनुसार वहां के निवासी रंगों से त्योहार का जश्न मनाते है। परंपरा और त्योहार भले अलग हैं लेकिन जश्न का तरीका होली जैसा ही है। थाईलैंड, लंदन समेत दुनिया के 40 से अधिक देशों में भी रंगों का इस्तेमाल होता है। होली पर न सिर्फ रंग उड़ता है और लगाया जाता है बल्कि परंपरा को भी सहेजा जाता है। भारत में होली का जश्न जिस तरह रंग से है, दूसरे देशों में भी रंग से त्योहार का उल्लास रहता है। इन सभी उत्सवों का मकसद धार्मिक आस्था, ऐतिहासिक स्मृति, खेल या सिर्फ मनोरंजन जैसे अलग-अलग हो सकता है लेकिन खुशी, मेलजोल और सामूहिक उत्साह सभी जगह समान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar: होली 2026, शीत ऋतु की विदाई और वसंत के आगमन, स्वास्थ्य की दिक्कतों पर रहना होगा सावधान
थाईलैंड में सोंगक्रान पर उड़ता है रंग
थाईलैंड में नववर्ष के मौके पर मनाया जाने वाला सोंगक्रान त्योहार भारत की होली की तरह मनाया जाता है। वहां लोग रंगों से खेलकर इसका जश्न मनाते हैं। इसे वाटर फेस्टिवल भी कहते हैं। भारत की तरह लोग एक-दूसरे पर रंगों का पानी डालते हैं। लोग पानी की बंदूकें और बाल्टियां लेकर जश्न मनाते हैं।
लंदन में द कलर रन में रंग से जश्न
लंदन में द कलर रन को खास त्योहार की तरह मनाया जाता है। यहां एक दौड़ होती है जिसमें हर कोई सफेद कपड़े पहनकर दौड़ता है। हर किलोमीटर पर उनपर रंग डाला जाता है। इसके बाद भी रंग से जश्न होता है।
स्पेन में टमाटर तो इटली में फेंके जाते हैं संतरे
भारत में होली पर जिस तरह एक दूसरे पर रंगों व पानी से भरे गुब्बारे फेंके जाते हैं तो ठीक उसी प्रकार स्पेन के बुन्योल शहर में मनाए जाने वाले ला टोमाटीना में टमाटर एक-दूसरे पर फेंके जाते हैं। होली की तरह ही लोग स्पेन में जश्न मनाते हैं। वहीं, इटली के इव्रिया शहर में परंपरा के तहत संतरे एक-दूसरे पर फेंके जाते हैं। यहां 1808 से यह परंपरा चली आ रही है। उधर दक्षिण कोरिया के बोरयोंग मड फेस्टिवल (कीचड़) से जुड़ा अनोखा उत्सव है। यहां लोग एक-दूसरे पर कीचड़ लगाकर खेलते हैं। जबकि समुद्र तट पर बड़े आयोजन और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं।
40 देशों में लोकप्रिय है होली
भारत के अलावा मुख्य रूप से नेपाल, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली, जर्मनी, पोलैंड, ब्राजील, चिली, पेरू, तुर्की, न्यूजीलैंड और अर्जेंटीना जैसे 40 से अधिक देशों में होली का पर्व मनाया जाता है। जबकि भारतीय मूल के निवासियों की वजह से मॉरीशस, त्रिनिदाद, टोबैगो और फिजी में भी होली का पर्व लोकप्रिय है।

कमेंट
कमेंट X