सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Improvement in economy and social indicators, much remains to be done for developed Uttarakhand

Dehradun News: अर्थव्यवस्था व सामाजिक सूचकांक में सुधार, विकसित उत्तराखंड के लिए काफी कुछ करना बाकी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Improvement in economy and social indicators, much remains to be done for developed Uttarakhand
विज्ञापन
- चार साल में प्रतिव्यक्ति आय 79,330 रुपये की बढ़ोतरी
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश की अर्थव्यवस्था व सामाजिक सूचकांक में सुधार हुआ है, लेकिन विकसित उत्तराखंड के संकल्प को पूरा करने के लिए काफी कुछ करना बाकी है। चार साल में प्रतिव्यक्ति आय में 79,330 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार विकसित उत्तराखंड के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उत्तराखंड ने अर्थव्यवस्था से लेकर बुनियादी ढांचा, रोजगार और सामाजिक विकास के कई मानकों में सुधार किया है। रोजगार, स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार के प्रयासों से वर्ष 2024-25 में राज्य की जीएसडीपी 3,81, 889 करोड़ रुपये दर्ज की गई। जो वर्ष 2021-22 के मुकाबले जीएसडीपी में डेढ़ गुना वृद्धि है। प्रतिव्यक्ति आय 2021-22 में 1,94, 670 थी, जो अब बढ़कर 2.74 लाख रुपये पहुंच गई है। वर्ष 2024- 25 में राज्य की ग्रोथ रेट 7.33 प्रतिशत रही। मानव विकास सूचकांक वर्ष 2021-22 में 718 अंक था। इसमें सुधार के बाद अब 722 अंक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल में राज्य के भीतर एमएसएमई इकाइयों की संख्या 59,798 से बढ़कर 80 हजार से अधिक तक पहुंच गई है। एमएसएमई उद्योगों में 4.56 लाख लोगों को रोजगार मिला है। प्रदेश में बड़े उद्योगों की संख्या 107 से बढ़कर 128 और स्टार्टअप्स की संख्या 702 से बढकर 1,750 तक पहुंच गई है।
....
चार वर्षों में उत्तराखंड ने विकास के हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। सरकार ने विकल्प रहित संकल्प के साथ प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया है। गरीब कल्याण, रोजगार सृजन, बुनियादी ढांचे के विस्तार और निवेश को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकता रही है। उत्तराखंड तेज़ी से देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है। -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed