सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India China border Latest News: Indian Army Fighter plane Fly on china border for security check

उत्तराखंड: बर्फबारी के बीच जेट फाइटर ने चीन सीमा के नजदीक भरी उड़ान, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 23 Nov 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
सार

  • माइनस पांच डिग्री से नीचे के तापमान पर सीमा की निगरानी कर रहे भारतीय सेना के जांबाज 

India China border Latest News: Indian Army Fighter plane Fly on china border for security check
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

भारी बर्फबारी के बीच चीन सीमा पर भारतीय जवान मुस्तैदी से पेट्रोलिंग में लगे हैं। वहीं भारतीय वायु सेना के जेट फाइटर विमान ने चीन सीमा का जायजा लेने के लिए साेमवार को उड़ान भरी। 

Trending Videos


मिलम से लिपुलेख तक चीन सीमा पिथौरागढ़ जिले से लगी है। लद्दाख में चीनी सैनिकों की घुसपैठ के बाद जिले से लगी पूरी सीमा में हाईअलर्ट घोषित किया गया है। इस सीमा पर पर्याप्त संख्या में सेना और अर्द्धसैनिक बलों के जवान तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



चीन की नीति और नियत से वाकिफ भारतीय सेना के जवान शीतकाल में भी उच्च हिमालयी क्षेत्र की पोस्टों में पूरी मुस्तैदी के साथ सीमा की निगरानी कर रहे हैं। इस क्षेत्र में रात के समय तापमान माइनस पांच डिग्री से नीचे चला जा रहा है।

जवान रात-दिन गश्त कर रहे

लगातार हिमपात के कारण नलों में पानी जमने लगा है। इसके बावजूद जवान रात-दिन गश्त कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार सीमा के हालात देखते हुए पूरे शीतकाल में जवान अग्रिम चौकियों में डटे रहेंगे।

पैदल गश्त के साथ हवा से भी सीमा की निगरानी की जा रही है। भारतीय वायु सेना के जांबाज समय-समय पर विमान और जेट फाइटरों से सीमा की गश्त कर जायजा ले रहे हैं। सोमवार को भी वायु सेना के जेट फाइटर ने चीन सीमा के निकट दो बार उड़ान भरकर सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed