पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Inserted a screwdriver into the private parts, administered electric shocks, and beat him

Dehradun News: गुप्तांग में पेचकस डाला, करंट लगाया, पीटा

Mon, 06 Jul 2026 02:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Inserted a screwdriver into the private parts, administered electric shocks, and beat him
राजधानी के पटेलनगर थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। मामूली सड़क हादसे के बाद दो युवकों ने केबल ऑपरेटर का काम करने वाले युवक को अगवा कर पूरी रात बंधक बनाकर बेरहमी से यातनाएं दीं। इतना ही नहीं युवक को पीटने के लिए अपने 10-15 दोस्त को भी बुला लिया। आरोपियों ने युवक को करंट लगाया, गर्म लोहे की रॉड से पीटा और हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए उसके गुप्तांग में पेचकस तक घुसा दिया। पीड़ित किसी तरह तड़के मौके से भागकर अपनी जान बचाने में कामयाब हुआ। इसके बाद उसे गंभीर हालत में दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार जाखन कैनाल रोड निवासी युवक ने बताया कि तीन जुलाई की शाम करीब आठ बजे वह लालपुल पटेलनगर के पास पैदल जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार एक्टिवा स्कूटी चला रहे अंकुर वाल्मीकि ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आरोपी और उसके साथी साहिल ने अपनी गलती मानने के बजाय उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों ने उसे दांतों से भी काटा और जबरन उठाकर निरंजनपुर फल मंडी स्थित दुकान नंबर-106 में ले गए।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि दुकान के अंदर उसे घंटों बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान आरोपियों ने उसे बिजली का करंट लगाया, गर्म लोहे की रॉड से दागा और लगातार पीटते रहे। इतना ही नहीं, उन्होंने पेचकस उसके गुप्तांग में घुसाकर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार रात करीब तीन बजे आरोपियों का ध्यान किसी अन्य काम में व्यस्त हुआ तो मौके का फायदा उठाकर वह वहां से भागने में सफलता रहा। बाहर निकलते ही उसने परिजनों को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। परिजन उसे तत्काल दून अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित ने पटेलनगर थाने में तहरीर देकर अंकुर वाल्मीकि और साहिल समेत अन्य के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पटेलनगर थाना प्रभारी विनोद गुसाईं ने कहा कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। पीड़ित का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed