सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   January rains broke last year record uttarakhand weather news rain record

Uttarakhand Weather: जनवरी की बारिश ने तोड़ा पिछले वर्ष का रिकॉर्ड, कुदरत का अलग ही रंग देखने को मिला

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 28 Jan 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
सार

दो दिनों की बारिश ने पिछले वर्ष जनवरी माह के रिकॉर्ड तोड़ दिए। बुधवार सुबह तक कुल 41.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

January rains broke last year record uttarakhand weather news rain record
बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

जौलीग्रांट क्षेत्र में इस साल कुदरत का अलग ही रंग देखने को मिला है। जनवरी के महीने में हुई मूसलाधार बारिश ने पिछले साल के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। बुधवार सुबह तक देहरादून एयरपोर्ट पर कुल 41.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो पिछले साल हुई महज 4.0 मिमी बारिश के मुकाबले दस गुना से भी ज्यादा है।

Trending Videos

 

मंगलवार की पूरी रात बादलों की गड़गड़ाहाट के साथ बारिश होती रही। इससे पहले बीते शुक्रवार को क्षेत्र में बारिश हुई थी। मंगलवार रात हुई बारिश के कारण सड़कें, खेत खलियान सब लबालब पानी से भर गए। शनिवार सुबह साठे आठ बजे एयरपोर्ट पर कुल 17.8 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। जबकि बुधवार सुबह साढे आठ बजे मौसम विभाग द्वारा कुल 24 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। दो दिनों की बारिश ने पिछले वर्ष जनवरी माह के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बारिश के कारण कृषि, बागवानी, जंगलों और पर्यावरण को काफी लाभ मिला है। गेहूं, चना, मटर, मसूर आदि की फसल के अच्छी उपज होने की संभावनाएं हैं। किसान प्रदीप रावत ने कहा कि शुक्रवार और मंगल की बारिश से रबी की फसलों को काफी लाभ हुआ है। देर से सही लेकिन मौसम मेहरबान हुआ है।


ये भी पढ़ें...Snowfall: बर्फ की चादर से ढका चमोली, 77 से अधिक गांव प्रभावित; ज्योतिर्मठ–मलारी हाईवे समेत सात सड़कें बंद
 

एयरपोर्ट मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 20.8 और न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया है। वहीं थानो रेंजर एनएल डोभाल ने कहा कि बारिश से जंगलों और पर्यावरण को काफी लाभ हुआ है। वहीं तापमान में भी गिरावट आई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed