फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   John Abraham arrived Mussoorie to shoot Batla House

‘बाटला हाउस’ की शूटिंग के लिए जॉन अब्राहम पहुंचे मसूरी, कई स्थानों पर होगी शूटिंग

Tue, 11 Dec 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Updated Tue, 11 Dec 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
John Abraham arrived Mussoorie to shoot Batla House
मसूरी पहुंचे जॉन - फोटो : अमर उजाला

अपनी नई फिल्म ‘बाटला हाउस’ की शूटिंग के लिए बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम टीम के साथ सोमवार को पर्यटन नगरी मसूरी पहुंचे। नगर के किताबघर समेत कई स्थानों पर फिल्म की शूटिंग के कुछ सीन फिल्माए जाएंगे। जॉन अब्राहम ‘परमाणु’ की शूटिंग के बाद दूसरी फिल्म की लिए मसूरी पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


जॉन अब्राहम सोमवार शाम बार्लोगंज स्थित द क्लेरिजेज नाभा पैलेस पहुंचे। यहां नाभा पैलेस के प्रबंधक लेखवार ने गुलदस्ता भेंट कर जॉन अब्राहम का स्वागत किया। वहीं जॉन अब्राहम के मसूरी पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में प्रशंसक होटल के बाहर जमा हो, लेकिन जॉन अब्राहम किसी से नहीं मिले।

विज्ञापन

मसूरी में चार दिनों तक फिल्म की शूटिंग

बताया गया कि मसूरी में चार दिनों तक फिल्म की शूटिंग होगी। मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों में कई दृश्य फिल्माने के साथ ही कई एक्शन सीन और एक गाना फिल्माया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार फिल्म ‘बाटला हाउस’ देश भक्ति पर आधारित है। इसमें अभिनेता जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की मुख्य अभिनेत्री के रूप में मृणाल ठाकुर नजर आएंगी।

स्वतंत्रता दिवस पर फिल्म रिलीज होने की संभावना है। अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने छोटे पर्दे के चर्चित धारावाहिक कुमकुम भाग्य विधाता से अपने करियर की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed