{"_id":"6a820320763684ba6b0a6d25","slug":"just-as-you-cooperate-in-development-remain-vigilant-against-negative-narratives-too-cm-dhami-dehradun-news-c-5-drn1043-1043147-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास में सहयोग की तरह, नेगेटिव नेरेटिव के विरुद्ध भी जागरूक रहें : सीएम धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास में सहयोग की तरह, नेगेटिव नेरेटिव के विरुद्ध भी जागरूक रहें : सीएम धामी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, जिस तरह विकास में हम सबका सक्रिय योगदान रहता है, उसी तरह की जागरूकता, समाज में फैलाए जाने वाले नेगेटिव नेरेटिव के विरुद्ध भी होनी चाहिए।
भाजपा मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में सीएम ने कहा, आजादी का जश्न मनाने के साथ ही देश समाज के प्रति कर्तव्य पर सजग रहने की आवश्यकता है। आज दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ रहा है। पहले की तरह गरीबी, अनाज, पानी, बिजली, कपड़े आदि कोई बड़ी समस्या नहीं है। देश रक्षा, तकनीक, स्वास्थ्य, शिक्षा, निर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की तरफ निर्णायक रूप से बढ़ गए हैं।
उन्होंने कहा, एक तरफ हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के संविधान को बनाने वाले भारत रत्न भीमराव आंबेडकर के विचारों को धरातल पर स्थापित कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग संविधान की मर्यादा को तार-तार कर रहे हैं। संविधान की किताब हाथ में लेते हैं, लेकिन मर्यादा, संस्कार और जो भारत की संस्कृति है, उनके स्मरण और व्यवहार में कहीं नाममात्र की भी नहीं है। कांग्रेस पार्टी के युवराज सामंतवादी सोच लेकर पैदा हुए हैं और अहंकार की भाषा बोलते हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे पर्यटन के लिए उत्तराखंड आए थे। यदि ऐसा नहीं है तो पांच साल लगातार आते। प्रदेश ने कई आपदाओं का सामना किया, लेकिन प्रभावित क्षेत्रों में नहीं आए।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी ने तो हमेशा डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान किया और संसद में नहीं जाने दिया। आज यही लोग जातिवाद का झूठा नेरेटिव बनाना चाहते हैं क्योंकि इनके पास मुद्दे नहीं हैं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत, अनिल गोयल, पुनीत मित्तल, महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि भट्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान मौजूद रहे।