{"_id":"6a78610fbca44b76c30ee97d","slug":"kanwar-yatra-2026-order-issued-declaring-holiday-on-august-10-and-11-for-all-schools-in-rishikesh-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanwar Yatra: ऋषिकेश में कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित सभी स्कूलों में 10 और 11 अगस्त को छुट्टी, आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanwar Yatra: ऋषिकेश में कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित सभी स्कूलों में 10 और 11 अगस्त को छुट्टी, आदेश जारी
Sun, 09 Aug 2026 04:47 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 09 Aug 2026 04:47 PM IST
सार
नगर निगम ऋषिकेश, गुमानीवाला, श्यामपुर-खैरीखुर्द और रायवाला क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित स्कूलों में दो दिन अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांवड़ मेले के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए ऋषिकेश तहसील क्षेत्र के कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित सभी स्कूलों में 10 व 11 अगस्त दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में एसडीएम कार्यालय से आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
एसडीएम की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, नगर निगम ऋषिकेश, गुमानीवाला, श्यामपुर-खैरीखुर्द और रायवाला क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और अशासकीय मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक की शिक्षण गतिविधियां बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़ने वाली भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया है। संबंधित शिक्षण संस्थानों को आदेश का तत्काल प्रभाव से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।