फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatra Dehradun Rural SP Jaya Baluni Reviews Traffic Plan IDPL Parking Fixed for Neelkanth Route

Kanwar Yatra: ऋषिकेश में बनेगा कंट्रोल रूम, नीलकंठ जाने वाले वाहनों के लिए IDPL में होगी पार्किंग

Thu, 23 Jul 2026 12:38 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश (देहरादून) Published by: Renu Saklani Updated Thu, 23 Jul 2026 12:38 PM IST
सार

 कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए पुलिस ने रूट प्लान, पार्किंग और निगरानी व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

विज्ञापन
Kanwar Yatra Dehradun Rural SP Jaya Baluni Reviews Traffic Plan IDPL Parking Fixed for Neelkanth Route
देहरादून ग्रामीण एसपी जया बलूनी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन ने समीक्षा बैठक की। देहरादून ग्रामीण एसपी जया बलूनी ने बताया कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए पैदल और वाहन से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए यातायात व्यवस्था पर चर्चा की गई है। कहा कि नीलकंठ जाने वाले वाहनों के लिए मुख्य पार्किंग स्थल ऋषिकेश आईडीपीएल रखा गया है। 

विज्ञापन

बताया कि अगर नदी में पानी का स्तर बढ़ता है या रात के समय किसी तरह की स्थिति बनती है तो वाहनों को शाम के समय बैराज के रास्ते हरिद्वार की ओर भेजा जाएगा। पुलिस की कोशिश है कि कांवड़ यात्रियों की यात्रा सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित तरीके से पूरी हो। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी अपील की कि वे पुलिस-प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अपनी यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा करें।

विज्ञापन

इसेक साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि कांवड़ यात्रा के लिए कंट्रोल रूम ऋषिकेश में बनाया जाएगा। यात्रा की निगरानी के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार जानकारी जुटाई जाएगी और जरूरत के अनुसार अपडेट साझा किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  क्लर्क, सफाई निरीक्षक, कर कर्मचारियों को बना दिया निकायों में अधिशासी अधिकारी, आदेशों से मची हलचल

हरिद्वार कांवड को देखते हुए आयोग में वर्चुअल माध्यम से हो रही सुनवाई

हरिद्वार में आयोजित कावंड मेले को देखते हुए सूचना आयोग में वर्चुअल माध्यम से सुनवाई हो रही है। आयोग के सचिव ने जारी आदेश में कहा है कि कांवड मेले को देखते हुए हरिद्वार, ऋषिकेश व देहरादून मार्ग में यातायात का अत्यधिक दबाव एवं यातायात प्रतिबंध रहने की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

आयोग के सचिव रजा अब्बास के मुताबिक सुनवाई से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए आयोग कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। ब्यूरो 
व्यवस्थित तरीके से पूरी हो। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी अपील की कि वे पुलिस-प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अपनी यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा करें। उन्होंने जानकारी दी कि कांवड़ यात्रा के लिए कंट्रोल रूम ऋषिकेश में बनाया जाएगा। यात्रा की निगरानी के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार जानकारी जुटाई जाएगी और जरूरत के अनुसार अपडेट साझा किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed