सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Karnaprayag Case of Dead Body Found in Alaknanda Solved Area Panchayat Member Committed Murder Youth

अलकनंदा में मिले शव का खुलासा: क्षेत्र पंचायत सदस्य ने की थी हत्या, हाथ-पैर बांधकर नदी में लगाया था ठिकाने

संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग(चमोली) Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 30 Apr 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
सार

10 मार्च को लंगासू में अलकनंदा नदी के किनारे स्थानीय लोगों को एक शव दिखाई दिया। 24 मार्च को मृतक की पत्नी ने कोतवाली में हत्या के मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

Karnaprayag Case of Dead Body Found in Alaknanda Solved Area Panchayat Member Committed Murder Youth
हत्या के मामले का खुलासा करती पुलिस टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

नदी से मिले एक शव के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पहले व्यक्ति की हत्या की। जिसके बाद उसे हाथ-पैर बांधकर गाड़ी में रखकर नदी में फेंक दिया। साथ ही उसका सामान और मोबाइल फोन भी नदी में फेंक दिया। आरोपी व्यक्ति क्षेत्र पंचायत सदस्य भी है।

Trending Videos


बृहस्पतिवार को चमोली पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने कोतवाली में प्रेस वार्ता आयोजित की। एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि 10 मार्च को लंगासू में अलकनंदा नदी के किनारे स्थानीय लोगों को एक शव दिखाई दिया। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 मार्च को मृतक की पत्नी ने कोतवाली में हत्या के मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने व्यक्ति के फोन पर कॉल डिटेल निकाली। तो उसका अंतिम लोकेशन नंदप्रयाग पाया गया। जांच में पुलिस को पता लगा कि मृतक वहां एक ढाबे में काम करता था।

Pauri News: बकरियां चराने जंगल गई महिला का संतुलन बिगड़ा, पहाड़ी से गिरने से हुई दर्दनाक मौत

आरोपी नरेंद्र तोपाल ने मृतक से जनवरी माह में 10 हजार रुपये उधार लिए थे। मृतक शराब का सेवन करने के बाद सार्वजनिक स्थानों पर उसे उधारी के लिए अपशब्द कहकर अपमानित करता था।

ऐसे में मृतक को सबक सिखाने के लिए उसने 16 फरवरी को उसकी हत्या कर दी। और उसके शव को अपनी गाड़ी में रखकर झूलाबगड़ वाले पुल से अलकनंदा नदी में फेंक दिया था। पुलिस के खुलासे पर पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल की ओर से पुलिस टीम को 5 हजार रुपये पुरस्कार दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed