सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Dham BKTC strict on posting videos of Dham snowfall on social media Uttarakhand news in hindi

Kedarnath: धाम बर्फबारी के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर बीकेटीसी सख्त, जिला प्रशासन को लिखा पत्र

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 07 Jan 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
सार

केदारनाथ धाम बर्फबारी के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर बीकेटीसी सख्त आपत्ति जताई है।  मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को इस संबंध में पत्र लिखा है।

Kedarnath Dham BKTC strict on posting videos of Dham snowfall on social media Uttarakhand news in hindi
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने केदारनाथ धाम में बर्फबारी के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर आपत्ति जताते हुए जिला प्रशासन को कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है। बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि शीतकाल के लिए केदारनाथ धाम के कपाट बंद है।

Trending Videos


धाम में बर्फबारी के वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करना परंपराओं के विपरीत है। पौराणिक मान्यताओं व परंपराओं के अनुसार शीतकाल में कपाट बंद के दौरान छह माह धामों में देव पूजा का विधान है। तीर्थ पुरोहितों की भावना के अनुरूप धाम के शीतकाल से संबंधित वीडियो व फोटो पोस्ट नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अंकिता भंडारी के माता-पिता से जल्द मुलाकात करेंगे मुख्यमंत्री धामी, जांच को लेकर करेंगे बात

वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित व श्री केदार सभा पदाधिकारी संतोष त्रिवेदी ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर केदारनाथ में हुई बर्फबारी का वीडियो प्रसारित होने पर आपत्ति दर्ज करते हुए जिला प्रशासन से शिकायत की है। इस पर जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग ने जांच के आदेश दिए हैं। बीकेटीसी अध्यक्ष ने भी इस संबंध में जिला प्रशासन को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed