सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kotdwar Accident on Pauri NH stones fall on Minister Satpal Maharaj car From Mountain has a narrow escape

Kotdwar: पौड़ी हाईवे पर हादसा; कोटद्वार जा रहे मंत्री सतपाल महाराज की कार पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, बाल-बाल बचे

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 31 May 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
सार

कोटद्वार व दुगड्डा के बीच जैसे ही मंत्री महाराज की कार दुर्गादेवी मंदिर के पास पहुंची। अचानक ही पहाड़ी से एक पत्थर आकर उनकी कार के आगे के शीशे पर आ गिरा, जिससे कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।

Kotdwar Accident on Pauri NH stones fall on Minister Satpal Maharaj car From Mountain  has a narrow escape
मंत्री सतपाल महाराज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

पौड़ी नेशनल हाईवे पर कोटद्वार और दुगड्डा के बीच लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज की कार पर पत्थर गिरने से शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान महाराज के साथ उनकी पत्नी पूर्व मंत्री अमृता रावत भी मौजूद थीं। घटना के बाद महाराज का काफिला दुगड्डा लौटा। यहां लोनिवि निरीक्षण भवन में कुछ देर रुकने के बाद वह देहरादून के लिए रवाना हुए।

Trending Videos


दुगड्डा चौकी पुलिस के अनुसार, शनिवार अपराह्न करीब 3:45 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और तूफान के साथ काफी देर तक मूसलाधार बारिश होती रही। इस दौरान लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज का काफिला सतपुली से कोटद्वार आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में कोटद्वार व दुगड्डा के बीच करीब साढ़े पांच बजे जैसे ही उनकी कार दुर्गादेवी मंदिर के पास पहुंची। अचानक ही पहाड़ी से एक पत्थर आकर उनकी कार के आगे के शीशे पर आ गिरा, जिससे कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। कुछ और पत्थर कार के आसपास गिरे।
विज्ञापन


Chardham Yatra: लगातार हो रही बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी, केदारनाथ यात्रा रुक-रुक कर चली

Kotdwar Accident on Pauri NH stones fall on Minister Satpal Maharaj car From Mountain  has a narrow escape

घटना के बाद मंत्री का काफिला वापस दुगड्डा लौट गया। यहां लोनिवि निरीक्षण भवन में कुछ देर रुकने के बाद लोनिवि मंत्री का काफिला पुन: कोटद्वार होते हुए देहरादून के लिए रवाना हुआ। लोनिवि मंत्री के पीए राजन रावत ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस संबंध में लोनिवि के एचओडी राजेश शर्मा को मार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed