{"_id":"6a26b745d8df4bde9f0e2aba","slug":"ukd-burnt-the-education-ministers-effigy-in-protest-against-the-paper-leak-and-irregularities-in-the-examination-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-132728-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में उक्रांद ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में उक्रांद ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सेलाकुई। नीट पेपर लीक व परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने सेलाकुई स्थित शहीद सत्येंद्र चौक पर ने प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग करते हुए उनके पुतले का दहन भी किया।
उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय संगठन के आह्वान पर जिला अध्यक्ष जितेंद्र पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस अवसर पर केंद्रीय संगठन मंत्री प्रकाश भट्ट ने कहा देश के करोड़ों युवाओं और छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है। परीक्षा प्रणाली की साख लगातार गिर रही है और केंद्र सरकार इस पर जवाबदेही तय करने में विफल रही है।
उन्होंने कहा जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं देते या उन्हें पद से नहीं हटाया जाता तब तक उत्तराखंड क्रांति दल प्रदेश भर में आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और जनजागरण अभियान चलाता रहेगा। यूकेडी नेता निरंजन चौहान ने कहा युवाओं और बच्चों के भविष्य के साथ किसी भी कीमत पर खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार, पेपर लीक और अनियमितताओं के खिलाफ उत्तराखंड क्रांति दल लगातार संघर्ष करेगा व दोषियों को सजा दिलाने के लिए जनता की आवाज को बुलंद करेगा।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पुतले का दहन भी किया। इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष अतुल बेंजवाल, विपिन अंथवाल, पीयूष नेगी, यशपाल नेगी, अंकुर नेगी, अंबिका चौहान, निरंजन चौहान, आशा रावत, राज गंगसारी, जितेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Trending Videos