सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lake formed in Bhagirathi River at Harsil poses a threat Uttarkashi Uttarakhand news in hindi

Uttarkashi: हर्षिल के समीप भागीरथी नदी में बनी झील का जलस्तर नौ माह बाद भी नहीं हुआ कम, बड़ी आपदा का खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: Renu Saklani Updated Tue, 14 Apr 2026 09:45 AM IST
विज्ञापन
सार

हर्षिल के पास भागीरथी में बनी झील खतरा बनेगी। यहां पानी की निकासी का सही तरीके से इंतजाम नहीं हुआ है।

Lake formed in Bhagirathi River at Harsil poses a threat Uttarkashi Uttarakhand news in hindi
हर्षिल में भागीरथी में बनी झील बनेगी खतरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

बीते अगस्त माह में आपदा के दौरान हर्षिल के समीप भागीरथी नदी में बनी झील का जलस्तर नौ माह बाद भी कम नहीं हुआ है। हालांकि सिंचाई विभाग ने नदी को चैनलाइज करने का कार्य किया लेकिन योजनागत कार्य न होने से मुहाने से नदी का पानी वापस झील में जा रहा है। आगामी बरसात में यह बड़ी आपदा का रूप ले सकता है।

Trending Videos

स्थानीय निवासी पूर्व प्रधान बसंती नेगी, शीशपाल सिंह, गोविंद सचिन राणा का कहना है कि आपदा के बाद हर्षिल में भागीरथी नदी में बनी झील का जलस्तर कम नहीं हुआ है, आजकल पानी कम है फिर भी करीब एक किमी में झील फैली हुई है। सिंचाई विभाग की मशीनरी ने नदी को चैनलाइज कर दोनों ओर मलबे के बड़े ढेर लगा दिए हैं लेकिन पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की है। जिससे पानी मलबे से टकराकर फिर झील की ओर जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...दून में संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार: ISI के नए माड्यूल का हिस्सा था विक्रांत, जांच में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात में तेलगाड नदी के ऊफान पर आने से नदी किनारे एकत्रित मलबे और नदी के बहाव को धक्का मारेगा। इससे पूरे हर्षिल कस्बे को बरसात में खतरा बना हुआ है। वहां पर कस्बे की सुरक्षा के लिए कुछ वायरक्रेट लगाकर इतिश्री कर दी गई। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सचिन सिंघल का कहना है कि झील को खोलने के लिए नदी को चैनलाइज किया गया है। अन्य सुरक्षात्मक कार्य भी किए जा रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed