फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Langha-Matogi road closed; debris falls on Yamunotri Highway.

Dehradun News: लांघा-मटोगी मार्ग बंद, यमुनोत्री हाईवे पर गिरा मलबा

Wed, 19 Aug 2026 02:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 19 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Langha-Matogi road closed; debris falls on Yamunotri Highway.
पछवादून और जौनसार-बावर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जगह-जगह पहाड़ों से पत्थर और मलबा गिरने का सिलसिला जारी है। भूस्खलन के चलते मंगलवार को एक प्रमुख मोटर मार्ग बंद रहा, जबकि दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरे मलबे को मशीन की मदद से हटाकर रास्ता खोला गया। पहाड़ों से लगातार मलबा गिरने के कारण मंगलवार को का लांघा-मटोगी-मदर्सु मोटर मार्ग बंद हो गया। इससे कई गांवों का संपर्क कट गया। वहीं, कालसी क्षेत्र में जुड्डो के पास सुबह करीब आठ बजे दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर अचानक पहाड़ी से पत्थर और मलबा आ गिरा। इससे यातायात बाधित होने की स्थिति पैदा हो गई, लेकिन लोनिवि की ओर से मौके पर तैनात जेसीबी ने तुरंत मलबा हटाकर रास्ता साफ कर दिया। लोनिवि (राष्ट्रीय राजमार्ग खंड) के क्षेत्रीय अवर अभियंता ओम प्रकाश सेमवाल ने बताया कि हाईवे पर फिलहाल वाहनों का संचालन सुचारु है और किसी तरह का जाम नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed