{"_id":"69c4252048c567ba0a026ac7","slug":"loader-vehicle-falls-in-tons-driver-dies-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-130301-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: टोंस में गिरा लोडर वाहन, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: टोंस में गिरा लोडर वाहन, चालक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालसी। हरिपुर-कोटी-क्वानू-मीनस राजमार्ग पर लालढांग के पास बुधवार को एक लोडर (पिकअप) अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में लुढ़कते हुए टोंस नदी में गिर गया। दुर्घटना में विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के अंबाड़ी निवासी वाहन चालक अजय भाटी (26) की मौत हो गई। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
कोतवाली प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया लोडर वाहन विकासनगर से त्यूणी राशन का सामान लेकर जा रहा था। सुबह करीब 8.00 बजे चालक के परिजनों ने थाने में संपर्क किया। उन्होंने बताया चालक त्यूणी के लिए निकला था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा। सूचना पर एसडीआरएफ के इकाई प्रभारी सुरेश तोमर भी टीम के साथ क्षेत्र में पहुंचे। लालढांग के पास एक वाहन टोंस नदी में गिरा हुआ हुआ था। वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त था। एसडीआरफ ने तलाशी अभियान चलाया। चालक गंभीर से घायल हो गया था और उसकी मौत हो चुकी थी। दुर्घटना की जांच की जा रही है।
Trending Videos