फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lpg gas cylinder rate decrease 53 rupees in March 2020

अच्छी खबर: इतने रुपये सस्ता हुआ घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलिंडर, यहां जानिए नई कीमतें

Sun, 01 Mar 2020 08:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 01 Mar 2020 08:18 PM IST
सार

  • 53 रुपये सस्ता हुआ घरेलू गैस सिलिंडर, कॉमर्शियल सिलिंडर में भी 184 रुपये की कमी

विज्ञापन
Lpg gas cylinder rate decrease 53 rupees in March 2020
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

तेल कंपनियों ने मार्च में उपभोक्ताओं को होली का तोहफा दिया है। घरेलू गैस सिलिंडर में जहां 53 रुपये की कमी की है, वहीं कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम 184 रुपये घटाए हैं।

विज्ञापन


घरेलू गैस सिलिंडर अब 823 जबकि कॉमर्शियल गैस सिलिंडर 1314 रुपये में मिलेगा। बता दें, पिछले कई महीनों से गैस सिलिंडर के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। पिछले साल अक्टूबर से लेकर फरवरी तक गैस के दाम 622 से बढ़कर 876 तक पहुंच गए थे। इसी प्रकार कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के दामों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही थी।

विज्ञापन

दिल्ली चुनाव के बाद तो केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलिंडर के दामों में 150 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी थी। इससे लोगों के किचन का बजट बिगड़ गया था। फिलहाल मार्च में तेल कंपनियों ने थोड़ी राहत दी है।

घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में जहां 53 रुपये की कमी की है, वहीं कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम 184 रुपये घटाए हैं। अभी तक घरेलू गैस सिलिंडर 876 रुपये और कॉमर्शियल गैस सिलिंडर 1498 रुपये में मिल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed