{"_id":"6a59a23519a9744a7e0b02d0","slug":"magistrate-orders-inquiry-into-the-accident-at-silkyara-tunnel-on-yamunotri-highway-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: यमुनोत्री हाईवे पर सिल्क्यारा टनल में हुए हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, 15 दिन में रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: यमुनोत्री हाईवे पर सिल्क्यारा टनल में हुए हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, 15 दिन में रिपोर्ट
Fri, 17 Jul 2026 09:02 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, बडकोट
अमर उजाला नेटवर्क, बडकोट
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 17 Jul 2026 09:02 AM IST
विज्ञापन
सिलक्यारा टनल में हादसा (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन सिल्क्यारा टनल में हुए हादसे को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने प्रकरण की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी बड़कोट को जांच अधिकारी नामित करते हुए निर्देश दिए हैं कि घटना से संबंधित सभी तथ्यों एवं परिस्थितियों की विस्तृत जांच कर 15 दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि जांच के दौरान घटना के कारणों, सुरक्षा मानकों के अनुपालन तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक उपायों का समुचित परीक्षण किया जाए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को जांच अधिकारी को घटना से संबंधित सभी जानकारी एवं अन्य सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि जांच निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जा सके।
विज्ञापन