{"_id":"6a7e2d5ed5fc4b95de05a266","slug":"mobile-medical-unit-launched-in-bairagiwala-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1042004-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बैरागीवाला में मोबाइल मेडिकल यूनिट शुरू, 450 श्रमिकों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बैरागीवाला में मोबाइल मेडिकल यूनिट शुरू, 450 श्रमिकों की हुई जांच
Fri, 14 Aug 2026 02:17 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत बैरागीवाला में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट (संचल चिकित्सा दस्ता) का शुभारंभ किया गया। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने रिबन काटकर यूनिट को रवाना किया। इस मौके पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 450 से अधिक श्रमिकों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की गई, जबकि 300 से अधिक श्रमिकों को श्रमिक किट वितरित की गईं।
यूनिट के शुरू होने से अब श्रमिकों और उनके परिवारों को कार्यस्थल के समीप ही स्वास्थ्य जांच व चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा मिल सकेगी। विधायक चौहान ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि अंतिम छोर पर बैठे गरीब और वंचित वर्ग तक जनकल्याणकारी व स्वास्थ्य योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचे।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान बैरागीवाला विक्की कश्यप, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल शर्मा, विनोद कश्यप, पंकज शर्मा, ऋषभ अग्रवाल, संदीप मोगा, धीरेंद्र पटवाल, हरीश अरोड़ा और जितेंद्र कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।