सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mohammad Deepak received death threats police registered a case kotdwar Uttarakhand news

Uttarakhand: मोहम्मद दीपक को जान से मारने की धमकी, इनाम भी घोषित, कोटद्वार में बाबा नाम पर उठा था विवाद

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 09 Feb 2026 03:05 PM IST
विज्ञापन
सार

कोटद्वार में दुकान का नाम बाबा रखने को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। इस दौरान चर्चाओं में आए मोहम्मद दीपक को अब जान से मारने की धमकी मिल रही है। दो लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।

Mohammad Deepak received death threats police registered a case kotdwar Uttarakhand news
मोहम्मद दीपक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

कोटद्वार में दुकान का नाम बदलने को लेकर हुए विवाद के बीच चर्चाओं में आए मोहम्मद दीपक को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। साथ ही दो लाख रुपये का इनाम रखा गया है।दीपक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रथम दृष्टया आरोपी की पहचान राजा उत्कर्ष, निवासी मोतिहारी, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Trending Videos

जमीअत उलेमा-ए-हिंद उत्तराखंड ने डीजीपी को पत्र लिखकर कोटद्वार प्रकरण में दीपक कुमार को सुरक्षा देने की मांग की थी। पत्र में कहा गया कि दीपक कुमार ने 26 जनवरी को एक मुस्लिम दुकानदार पर हुए हमले के दौरान बीच-बचाव कर व्यापारी की जान बचाई। अब उन्हें जान का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक कुमार के जिम में की थी तोड़फोड़
जमीअत के प्रदेश महासचिव मौलाना शराफत अली कासमी ने पत्र में कहा कि दीपक कुमार ने मानवीय और संवैधानिक दायित्व निभाते हुए हिंसा का विरोध किया लेकिन उन्हें लगातार धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। 31 जनवरी को दून और हरिद्वार से बड़ी संख्या में लोगों ने कोटद्वार पहुंचकर दीपक कुमार के जिम पर तोड़फोड़ का प्रयास किया।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  टिकट तो राहुल गांधी का भी फाइनल नहीं, सिफारिशों को लेकर हरक सिंह रावत का दिया बयान वायरल

जमीअत ने कहा कि ऐसे नागरिक को निशाना बनाया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है जिसने हिंसा के खिलाफ खड़े होकर सामाजिक सौहार्द और इंसानियत का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि देवभूमि की शांत छवि धूमिल हो रही है। उपाध्यक्ष मुफ्ती रईस अहमद कासमी ने डीजीपी से मांग करते हुए कहा कि कोटद्वार में तोड़फोड़ का प्रयास करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed