फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेरोजगारी का आलम: यहां केवल चार पदों के लिए दो हजार से अधिक बेरोजगार युवाओं ने लगाई दौड़

Fri, 30 Nov 2018 08:21 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 30 Nov 2018 08:21 AM IST
विज्ञापन
More Than 2000 youths Apply Only for 4  post in indian army bharti really
सेना भर्ती में आए युवा

यहां केवल चार पदों के लिए दो हजार से अधिक बेरोजगार युवाओं ने दौड़ लगाई। प्रादेशिक सेना भर्ती के अंतिम दिन ट्रेडमैन के चार पदों के लिए हुई भर्ती में सात राज्यों के दो हजार से अधिक युवाओं ने दम दिखाया। भर्ती के लिए बृहस्पतिवार सुबह तक मैदानी क्षेत्रों से युवा यहां पहुंचने में थे। सेना की ओर से सभी युवाओं को भर्ती में शामिल होने का मौका दिया गया।


 

उत्तराखंड के युवाओं की भर्ती 13 को

More Than 2000 youths Apply Only for 4  post in indian army bharti really
army bharti

प्रादेशिक सेना 111 इंफेंट्री बटालियन (टीए कुमाऊं) इलाहाबाद की ओर से चार दिनों से सेना मैदान में सात प्रांतों उत्तराखंड, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और उड़ीसा के युवाओं की भर्ती की जा रही है। 79 जीडी और चार ट्रेडमैन (क्लर्क, वॉशरमैन एक-एक, हाउस कीपर दो) की भर्ती के लिए करीब 15 हजार युवाओं का हुजूम यहां उमड़ा।
 

More Than 2000 youths Apply Only for 4  post in indian army bharti really
army bharti

अकेले यूपी और उत्तराखंड से करीब 11 हजार युवाओं ने अपनी किस्मत आजमाई। बृहस्पतिवार को अंतिम दिन दो हजार से अधिक युवा भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए। सुबह सात बजे से युवाओं की 1600 मीटर की दौड़ हुई। इसमें सफल रहे युवाओं की शारीरिक फिटनेस जांची गई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
More Than 2000 youths Apply Only for 4  post in indian army bharti really
army bharti rally
भर्ती से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि सफल युवाओं की मार्च में लिखित परीक्षा होगी। भर्ती के बाद युवा टनकपुर और हल्द्वानी जाने वाले वाहनों पर बैठकर निकल गए। अलबत्ता अब भी नगर में सैकड़ों युवा हैं।

 
विज्ञापन
More Than 2000 youths Apply Only for 4  post in indian army bharti really
army bharti rally

प्रादेशिक सेना 111 इंफ्रेंटी बटालियन (टीए कुमाऊं) इलाहाबाद की ओर से 11 से 20 दिसंबर तक फैजाबाद में 183 पदों के लिए खुली भर्ती होगी। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि इसमें 13 दिसंबर को उत्तराखंड के युवाओं की भर्ती की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed