सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Multi-Crore CT Scan Machine Malfunctions at Pauri District Hospital; Chief Superintendent Suspended

Dehradun News: पौड़ी जिला अस्पताल में करोड़ों की सीटी स्कैन मशीन खराब, प्रमुख अधीक्षक निलंबित

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
Multi-Crore CT Scan Machine Malfunctions at Pauri District Hospital; Chief Superintendent Suspended
विज्ञापन
-लापरवाही पर स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर हुई कार्रवाई
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। जिला अस्पताल पौड़ी में करोड़ों की सीटी स्कैन मशीन के रखरखाव में लापरवाही बरतने पर प्रमुख अधीक्षक डॉ. विजयेंद्र भारद्वाज को निलंबित किया गया। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने निर्देश कार्रवाई की गई है।
सरकार ने जिला अस्पताल में मरीजों को सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2022 में करोड़ों रुपये की मशीन दी। लेकिन अस्पताल प्रशासन ने मशीन को बिना किसी सुरक्षा प्रबंध के खुले में रखा। जिस कारण मशीन खराब हो गई। प्रारंभिक जांच में अधिकारियों के अपने दायित्वों व सरकारी संपत्ति के संरक्षण में लापरवाही पाई। जांच रिपोर्ट में तत्कालीन प्रमुख अधीक्षक डॉ. विजयेंद्र भारद्वाज को दोषी पाया गया है। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर शासन ने डॉ. विजयेंद्र भारद्वाज को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या जनता के हितों की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध संसाधनों का उचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। -सुबोध उनियाल, स्वास्थ्य मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed