अगर आपने हाउस टैक्स जमा नहीं किया है तो यह खबर आपके फायदे की है। मकान स्वामियों के लिए नगर निगम ने एक अहम निर्णय लिया है।
हाउस टैक्स नहीं किया है जमा तो ये है आपके फायदे की खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान स्वामियों को हाउस टैक्स जमा कराने के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। अब वे 20 मार्च से ऑनलाइन टैक्स का भुगतान कर सकेंगे। इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। इसके लिए इंस्पेक्टरों को प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन दी जाएगी।
महापौर विनोद चमोली ने बताया कि 20 मार्च से ऑनलाइन टैक्स जमा करने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ट्रायल अंतिम चरण में है। इससे लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। अभी तक लोगों को टैक्स जमा कराने के लिए निगम आना पड़ता है।
वहीं, कैंप के जरिये भी टैक्स की वसूली की जाती है। पर, जानकारी न होने के कारण कई बार लोग अपना टैक्स जमा नहीं करा पाते हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल पेमेंट सिस्टम के तहत इंस्पेक्टरों को पीओएस मशीन दी जाएगी।
जिससे वह घर-घर जाकर टैक्स की वसूली करेंगे। कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली ने बताया कि ट्रायल लगभग पूरा गया है। संभावना है कि 20 मार्च तक ऑनलाइन टैक्स जमा होने लगेगा। इससे सबसे अधिक फायदा दूरदराज से आने वाले लोगों को होगा। उनके समय की बचत होगी।